
Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति खुशी, उमंग और हर्षोल्लास का त्योहार है। इसमें खलल नहीं पड़े, इसके लिए हमें पतंग उड़ाते समय बिजली के खतरे से पूरी तरह दूर रहने, विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। केईडीएल के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि पतंग उड़ाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- पतंग उड़ाते समय ऐसे सुरक्षित स्थान का चयन करना चाहिए, जहां से विद्युत लाइनें नहीं गुजर रही हों। सबसे अच्छा है कि खुले मैदान में जाकर पतंग उड़ाने का आनंद लिया जाए। छत पर पतंग उड़ाते समय आसपास की विद्युत लाइनों में पतंग के अटकने की आशंका रहती है।
- पतंग उडाते समय घातु युक्त मांझे व चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करें।
- पतंग यदि बिजली के तारों में अटक जाती है तो उसे जोर से खींचे नहीं, ऐसा करने से लाइन के दो तार आपस में टकरा सकते हैं और शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे करंट भी लग सकता है।
- तारों पर उलझी पतंगों को उतारने की कोशिश नहीं करें, तारों से पतंग उतारते समय इस्तेमाल की गई गीली लकडी, किसी भी धातु की राॅड, सरिया आदि विद्युत की सुचालक होती है और इससे लाइन के तारों का करंट आप तक पहुंच जाएगा और यह घातक हो सकता है।
- पतंग कटकर यदि आसपास स्थित किसी ट्रांसफार्मर, पैनल बॉक्स या अन्य किसी विद्युत तंत्र के पास गिर जाती है तो पतंग लूटने के लिए बच्चों को उनके आसपास नहीं जाने दें, उन्हें वहां करंट लग सकता है।
Updated on:
14 Jan 2024 11:05 am
Published on:
14 Jan 2024 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
