18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या तुम्हें पता है ए गुलशन दिलबर आने वाले हैं…..नारी निकेतन में बजेगी शहनाई,दिल वाले ले जाएंगे दुल्हनिया

कोटा. नारी निकेतन में खुशियों की बारात आएगी। 18 जनवरी को यहां आवासित तीन बेटियों के हाथ पीले होंगे। हाथों में मेहंदी रचेगी और शुभ मुहूर्त में परिणय बंधन में बंधकर बेटियां विदा हो जाएंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संचालित नारी निकेतन की इन तीनों बेटियों का विवाह शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Jan 15, 2024

क्या तुम्हें पता है ए गुलशन  दिलबर आने वाले हैं.....नारी निकेतन में बजेगी शहनाई,दिल वाले ले जाएंगे दुल्हनिया

क्या तुम्हें पता है ए गुलशन दिलबर आने वाले हैं.....नारी निकेतन में बजेगी शहनाई,दिल वाले ले जाएंगे दुल्हनिया

कोटा. नारी निकेतन में खुशियों की बारात आएगी। 18 जनवरी को यहां आवासित तीन बेटियों के हाथ पीले होंगे। हाथों में मेहंदी रचेगी और शुभ मुहूर्त में परिणय बंधन में बंधकर बेटियां विदा हो जाएंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संचालित नारी निकेतन की इन तीनों बेटियों का विवाह शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

अधीक्षक अंशुल मेहंदीरत्ता ने बताया कि नारी निकेतन में 16 जनवरी से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। मोशन एजुकेशन ग्रुप के सहयोग से रानपुर स्थित संस्थान के ध्रुव कैम्पस में 18 जनवरी को धूमधाम से शादी होगी। संभाग स्तर पर पहली बार विवाह का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में महिला सदन जयपुर से ही विवाह कार्य करवाया जाता रहा है। नारी निकेतन में शादी की तैयारियां की जा रही हैं। नृत्य इत्यादि की प्रेक्टिस हो रही है।

रस्में कल से

मेहंदीरत्ता ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 11 बजे नारी निकेतन परिसर में हल्दी की रस्म, 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगी विनायक स्थापना व शाम 6 बजे से महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। 18 जनवरी को ध्रुव कैम्पस में कार्यक्रम होंगे। आयोजन के तहत सुबह 11 बजे निकासी व बिंदौली, दोपहर 12.00 बजे बारात की अगुवानी, पाणिग्रहण संस्कार व आशीर्वाद समारोह होगा। अधिकारी, जनप्रतिनिधि व भामाशाह शामिल होंगे। रविवार को गणपति को आमंत्रित किया गया।

मिला परिवार का प्यार

मीनाक्षी को जब 4-5 साल की आयु में माता-पिता ने त्याग दिया था। तब से उसका बचपन कोटा की विभिन्न संस्थाओं में गुजरा। उसकी बारात सवाईमाधोपुर से आएगी। मीनाक्षी का वर घी की कम्पनी में कार्यरत है। मूकबधिर पूनम व सुनीता पुलिस को लावारिस अवस्था में कोटा स्टेशन पर घूमती मिली थी। मूकबधिर होने के कारण दोनों के ही घर का पता नहीं चल पाया। दोनों सिलाई-कढाई व बुनाई में निपुण हैं। पूनम का विवाह ग्राम अरनिया निवासी महावीर से होगा। सुनीता का विवाह बंजरगपुरा कुन्हाडी कोटा निवासी नरेन्द्र से हो रहा है।

ऐसे तलाशे रिश्ते

संस्था ने बेटियों के लिए योग्य वर तलाश किए। इसके लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए थे। विवाह के लिए इच्छुक युवकों का विभागीय अधिकारियों व नारी निकेतन की ओर से गठित विवाह उपसमिति में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अति. जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक व अन्य सदस्यों ने आवेदनकर्ताओं से बातचीत की। पुलिस सत्यापन, मेडिकल प्रमाण पत्र व अन्य दस्तोवज आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर कार्यालय में जमा करवाए गए।

हमारे लिए दोहरी खुशी

मोशन एज्यूकेशन के फाउंडर व सीईओ नितिन विजय ने बताया कि एक बार अधिकारियों के साथ इस मामले में चर्चा हुई थी। उन्होंने इस तरह से नारी निकेतन में आवासित बेटियों के विवाह की चर्चा की थी तो विचार आया कि बेटियों का घर बस जाए, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। यही सोचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख दी। माता-पिता सुरेन्द्र विजय-सुशीला विजय की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर ये पुनीत कार्य करके अच्छा महसूस हो रहा है।