कोटा

मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया, शुक्रवार को राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

पूरे सप्ताह ही मौसम के तेवर बदले नजर आएंगे

less than 1 minute read
Jun 01, 2023
मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया, शुक्रवार को राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

कोटा. प्रदेश में फिर मौसम करवट लेगा और पूरे सप्ताह ही उथल-पुथल का दौर जारी रहेगा। इस दौरान ओलावृष्टि होने की संभावना है और तूफान भी आएगा। मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाएं/आंधी व हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 2 जून को भी छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है।3-4 जून को एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के जिलों में तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है।7-8 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
--
चटख धूप खिली

कोटा समेत हाड़ौती अंचल में गुरुवार को चटख धूप खिली। इससे पारा चढ़ा। कोटा में गुरुवार शाम अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा

झालावाड़ जिले में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। बुधवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। बारां जिले में दिनभर धूप खिलने से भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। बूंदी में दिनभर साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।

Published on:
01 Jun 2023 09:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर