4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: थप्पड़ों से घबराए एक्सईएन बोले- मुझे जान से मार देते चांदना

थप्पड़ों से घबराए अधिशासी अभियंता ने कहा, हाइवे पर मंत्री ने मुझे खूब भद्दी गालियां दी और थप्पड़ जड़ दिया। मेरे साथी अभियंता मुझे नहीं बचाते तो शायद चांदना मुझे जान से मार देते।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 20, 2019

Minister Ashok Chandana

थप्पड़ों से घबराए एक्सईएन बोले- मुझे जान से मार देते चांदना

बूंदी. राज्यमंत्री अशोक चांदना द्वारा बिजली निगम के अधिशासी अभियंता जे.पी. मीणा के साथ मारपीट करने और गाली गलौज के साथ थप्पड़े जडऩे का मामला गर्मा गया है। बूंदी में मंत्री के खिलाफ विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। निगम कर्मचारियों ने बूंदी में चांदना के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

BIG News: राज्यमंत्री अशोक चांदना ने एक्सईएन को मारी थप्पड़ें, बूंदी में गर्माया माहौल

थप्पड़ों से घबराए अधिशासी अभियंता (डी-वन) जेपी मीणा ने बताया कि हाइवे पर सोमवार रात राज्यमंत्री अशोक चांदना ने आते ही गाली गलौज करते हुए मारपीट की। एक कर्मचारी को बहाल करने के मामले में मंत्री नाराज थे। मुझे खूब भद्दी गालियां दी और थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से मैं और मेरे साथी हतप्रभ रह गए। इस दौरान मेरे साथी अभियंताओं ने बीच बचाव कर मेरी जान बचाई। यदि समय पर मेरे साथी मुझे नहीं बचाते तो शायद चांदना मुझे जान से मार देते। मैंने नैनवां पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है, जिसे दर्ज किया जाना चाहिए और राज्यमंत्री चांदना के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

BIG News: दो पूर्व सीएम का करीबी चढ़ा एसीबी के हत्थे, कोटा में किया था काण्ड

मंत्री पर आरोप: आते ही जड़ दिए थप्पड़
पीडि़त और पुलिस को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार, अधीक्षण अभियंता गजेंद्र सिंह बैरवा, अधिशासी अभियंता जे.पी. मीणा एवं सहायक अभियंता बिसम्बर सहाय व राजेन्द्र सिंह हाइवे पर कीरों का झोंपड़ा के निकट रात को राज्यमंत्री अशोक चांदना का इंतजार कर रहे थे। चांदना करीब नौ बजे वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही पूछा कि एसई व एक्सईएन कौन है? जैसे ही परिचय दिया, उन्होंने अधिशासी अभियंता मीणा के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उनकी गिरेबान पकड़ थप्पड़ जड़ दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अन्य अभियंता बीच बचाव नहीं करते तो चांदना उन्हें जान से मार देते। इसके बाद राज्यमंत्री वहां से चले गए।

Read More: वीरांगना के जोशीले नारों से उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, गर्व से छलकी वसुंधरा की आंखें

मामले की कर रहे जांच
नैनवां थानाधिकारी लखन लाल मीणा ने बताया कि बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ने उनके साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज करने की राज्यमंत्री अशोक चांदना के खिलाफ रिपोर्ट सौंपी है। जिसकी जांच कर रहे हैं।

#AbAurNahi: कोटा के सपूत हेमराज ने छुड़ा दिए थे नक्सलियों के छक्के, पढि़ए, झारखंड का स्पेशल ऑपरेशन

मेरे ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद है
राज्यमंत्री अशोक चंदना का कहना है कि जनसुनवाई में बिजली निगम के एक कर्मचारी की ग्रामीणों ने शिकायत की थी। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। अभियंताओं ने बिना कोई जांच के उसे बहाल कर दिया। इस मामले में अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को बुलाया था। वह नशे में थे। इसलिए थोड़ा डांट दिया। गाली-गलौज व मारपीट जैसे आरोप बेबुनियाद हैं।

BIG News: शहादत के रंग से सुर्ख हुई फरवरी, कभी नहीं सुने होंगे ऐसी जांबाजी के किस्से

ऐसे आया मामला सामने
गौरतलब है कि नैनवां उपखंड के कीरों का झोंपड़ा के निकट हाइवे पर सोमवार रात करीब नौ बजे राज्यमंत्री अशोक चांदना द्वारा बिजली निगम के अधिशासी अभियंता जे.पी. मीणा के साथ मारपीट करने और गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता के साथ पहुंचकर बूंदी जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।