23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा आएंगी रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश

रेल और कपड़ा राज्य मंत्री एक दिन के कोटा प्रवास पर आएंगी। प्रवास के दौरान वे कैथून भी जाएंगी। जहां वे कोटा डोरिया कारीगरों से मिलेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी।

2 min read
Google source verification
rail.jpg

कोटा. रेल एवं कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश बुधवार को कोटा प्रवास के दौरान कैथून भी जाएंगी। जहां वे कोटा डोरिया कारीगरों से मिलेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी। राजस्थान पत्रिका ने पिछले दिनों कोटा डोरिया से जुडे़ श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। कोटा डोरिया उद्योग को मजबूती देने के लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री के कैथून दौरे से कोटा डोरिया उद्योग को संबल मिलने की उम्मीद जगी है। उनकी यात्रा से इस कार्य में नियोजित श्रमिक और व्यापारियों में उत्साह है। कपड़ा राज्यमंत्री तड़के ३.२० बजे इंटरसिटी से कोटा पहुंचेंगी। इसके बाद वे सुबह 11.३० बजे सोगरिया स्टेशन के लोकार्पण तथा मेमू ट्रेनों के फ्लैग कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2.30 बजे वे रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। शाम 4 बजे वे आत्मनिर्भर नारी-सशक्त भारत विषय पर महिलाओं को संबोधित करेंगी। रात 9.40 बजे राजधानी एक्सप्रेस से सूरत के लिए रवाना हो जाएंगी।
इसके अलावा कोटा, बूंदी, डकनिया तलाव और रामगंजमंडी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह स्टेशन राजस्थानी कला और संस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित कर रहा है।

आज से दौड़ेगी मेमू
कोटा मंडल में मेमू ट्रेन संचालन का इंतजार खत्म होने में अब एक दिन का समय बचा है। मंगलवार से मेमू ट्रेनों का संचालन कोटा-नागदा-कोटा, कोटा-बीना-कोटा और कोटा-झालावाड़ सिटी-कोटा मार्ग पर होगा। इनमें सफर करने पर मेल, एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के बराबर किराया वसूल किया जाएगा। एक मेमू ट्रेन में ८ कोच होंगे। इनमें ६१४ सीट होगी। इसके अलावा ८६८ यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि 5 जनवरी को उद्घाटन ट्रेन चलेगी। सभी रेल सेवाएं 6 जनवरी से नियमित हो जाएंगी।

1. कोटा-बीना-कोटा मेमू स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 06612 बीना से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर शाम 6.50 बजे कोटा आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06611 कोटा से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करके शाम 4.45 बजे बीना पहुंचेगी।
2. कोटा झालावाड़ कोटा मेमू स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 06614 कोटा से झालावाड़ शाम 7.१0 बजे रवाना होकर झालावाड़ सिटी रात्रि 9.35 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 06613 झालावाड़ सिटी से सुबह 5.55 बजे प्रस्थान करके सुबह 8.20 बजे पहुंचेगी।
3. कोटा-नागदा-कोटा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 06616 कोटा से सुबह ६ बजे प्रस्थान करके सुबह १०.२५ बजे नागदा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06615 नागदा से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान करके शाम 7 बजे कोटा पहुंचेगी।