
कोटा में आतंकी हमले की मॉकड्रिल
कोटा. 15 अगस्त की तैयारियों के मद्देनजर व सुरक्षा की दुष्टि ने पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले शनिवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया। मॉकड्रिल के तहत विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में चार आतंककारियों द्वारा 2 छात्रों सहित चार जनों का अपहरण कर उन्हें झालावाड़ रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में बंधक बना लिया गया। पुलिस, स्पेशल कमांडो फोर्स, बीडीएस, एटीएस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन कर चारों जनों को आतंककारियों से छुड़ा लिया।
एडिशनल एसपी प्रवीण जैन ने बताया कि आतंकी गतिविधि की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन व पुलिस को लगी तो सब सतर्क हो गए। जिला प्रशासन, एटीएस, बीडीएस एवं सेंट्रल आईवी सहित अन्य एजेंसियां पांच मिनट के भीतर ही कोचिंग संस्थान पहुंच गई। कोचिंग संस्थान को खाली करवा कर उसे चारों तरफ से घेर लिया। आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। मौके पर एडिशनल एसपी प्रवीण जैन, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अनुराग भार्गव सहित सभी वृताअधिकारी व थानाधिकारी पहुंच गए। नगर निगम अग्निशमन केंद्र के अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया।
कोचिंग संस्थान का तीसरा माला रहा टार्गेट
दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में झालावाड़ रोड पर स्थित सिटी मॉल के पास एक कार में आए चार आतंककारियों ने 2 स्टूडेंट सहित चार जनों का अपहरण कर बंधक बना लिया। महिला सहित चारों आतंककारी पास ही स्थित एक कोचिंग संस्थान में घुस गए। संस्थान के तीसरे माले पर एक कमरे में हैं। कोचिंग संस्थान को खाली कराने के बाद स्पेशल संयुक्त ऑपरेशन कर करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने आतंककारियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। उधर न्यू मेडिकल कॉलेज व एमबीएस अस्पताल में पुलिस जाप्ता लगा दिया गया। वृताधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ के नेतृत्व में एमबीएस अस्पताल मैं कुछ थानाधिकारियों को तैनात कर दिया गया। अस्पतालों में डॉक्टरों की विशेष टीम को लगा दिया गया।
Published on:
14 Aug 2021 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
