
SAF jawan's strangled murder in jabalpur
कोटा. मकबरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात को कुछ युवकों ने थाने के सामने ही पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ़त घोषित कर दिया।
Read More: ग्रामीणों की चेतावनी: बेटी घर नहीं आई तो पूरा गांव करेगा मतदान का बहिष्कार, 10 साल से घर से दूर लाडो, मां-बाप से नहीं देते मिलने
पुलिस ने बताया कि घंटाघर निवासी सौरभ जोशी (26) शनिवार रात मकबरा थाने के सामने घूम रहा था। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे ईलू व उसके साथियों ने उस पर चाकूओं व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पेट व छाती पर कई वार किए। इससे मौके पर सौरभ का काफी खून बह गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों व लोगों ने उसे एमबीएस चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर हमले के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में जुटी थी।
सर्तकता के तौर पर तैनात किया जाप्ता
वारदात के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। इसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।
गिरफ्तारी के प्रयास शुरू, छापे मारे
पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी। घटना के बाद आधा दर्जन थानों का जाप्ता मौके पर पहुंच गया। देररात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
Published on:
02 Dec 2018 12:59 am

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
