18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हीरालाल नागर बोले, अपनों ने ही हराया इसका दुख है….

सांगोद के पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी रहे हीरालाल नागर ने कहा भितरघात कर पार्टी को हराया

2 min read
Google source verification
BJP candidate Hiralal Nagar

हीरालाल नागर

कोटा. सांगोद के पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी रहे हीरालाल नागर ने कहा कि सांगोद में कांग्रेस नहीं जीती है, बल्कि हमारे ही कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भितरघात कर पार्टी को हराया है। मुझे पार्टी ने टिकट दिया था, इसलिए चुनाव लड़ा था। भितरघात करने वालों ने मेरे साथ नहीं पार्टी के साथ धोखा किया है। पार्टी यदि हार के कारणों पर बात करेगी तो निश्चित रूप से ऐसे लोगों के नाम उचित मंच पर रखे जाएंगे, निर्णय पार्टी को करना होगा। लोगों के प्यार के कारण ही मैं इस क्षेत्र के लिए लगातार संघर्ष करूंगा। हार जीत चलती रहती है। लोगों का भरोसा जीता और ही महत्वपूर्ण है।

Read more : अशोक गहलोत के सीएम बनते ही कोटा का घाव हो गया ताजा....

चुनाव हारने के बाद दो दिन से सांगोद क्षेत्र का दौराकर लौटे पूर्व विधायक नागर ने पत्रिका से विशेष बातचीत में चुनाव परिणामों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्त थे, पार्टी के जयपुर-दिल्ली से आए पर्यवेक्षक भी कह रहे थे कि यहां कोई दिक्कत नहीं है। अपने ही लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। सांगोद पालिका क्षेत्र से हर बार पार्टी बढ़त लेती थी, लेकिन कुछ पदाधिकारियों ने खेल किया है। भितरघात की वजह से ही भाजपा के हाथ से यह सीट चली गई।

Read more : कोटा यूआईटी चेयरमैन बोले, पद नहीं छोड़ेंगे....

हार पर सन्तुष्ट हैं, लेकिन जीतने वाले सन्न हैं
नागर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को हार का मेरे से ज्यादा दुख है। उन्होंने दिन-रात पूरी मेहनत की थी। हम हार कर भी सन्तुष्ट हैं कि सरकार विरोधी लहर के बावजूद 72 हजार से अधिक वोट मिले हैं। कांग्रेस वाले जीत के बाद भी सन्न हैं। वह जीते नहीं है, हमारी भितरघात से भाजपा हारी है। जनता को दो दिन में ही अहसास होने लग गया है कि उन्होंने गलत फैसला किया है।