
नीट के पेपर यूं तो आसान रहा, लेकिन कुछ सवालों की भाषा ने परीक्षार्थियों को असमंजस में डाला। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे तीन प्रश्नों में बोनस अंक मिलने की संभावना है।
कैमिस्ट्री के पेपर में ऑक्सीकरण अपचयन से संबंधित प्रश्न का हिन्दी भाषा व अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग अर्थ हो रहा था। हिन्दी में प्रश्न का अर्थ सामने आ रहा था कि 'ऑक्सीकरण होता है जबकि अंग्रेजी में प्रश्न का अर्थ आ रहा था कि 'ऑक्सीकरण करता है। दोनों प्रश्नों में विकल्प भी बदल जाएंगे। यह चार नंबर का प्रश्न था।
फिजिक्स के पेपर में वाई कोड का 168 नंबर का प्रश्न आरएलसी से संबंधित था। चार नंबर के इस प्रश्न में दिए गए चारों ऑप्शन गलत थे। इसी प्रकार वाई कोड में 154 नंबर के प्रश्न में फोटो इलेक्ट्रिक इफैक्ट संबंधित प्रश्न पूछा गया। इसके ए और बी दोनों ऑप्शन ही सही थे।
केमिस्ट्री
कुल 45 प्रश्नों में 21 आसान, 18 मध्यम एवं 6 प्रश्न कठिन थे। 42 फीसदी प्रश्न कक्षा 11वीं एवं 58 फीसदी प्रश्न कक्षा 12वीं के थे। ऑर्गेनिक व इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के 16-16 एवं फिजिकल के 13 प्रश्न थे।
फिजिक्स
कुल 45 प्रश्न पूछे गए। इसमें 12 प्रश्न आसान, 27 मध्यम एवं 6 प्रश्न कठिन थे। 49 फीसदी प्रश्न कक्षा 11वीं एवं 51 फीसदी प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। इसमें मैकेनिक्स टॉपिक के 14, थर्मल फिजिक्स के 5, एसएचएम एंड वेव्स के 3, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स के 11, ऑप्टिक्स के 5 एवं मॉडर्न एंड इलेक्ट्रोनिक्स के 7 प्रश्न पूछे गए।
बायोलॉजी
बायोलॉजी में बॉटनी एवं जूलॉजी से मिलाकर कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे। बायोलॉजी के पेपर को स्कोरिंग माना जाता है। इसके एनालिसिस को कुछ इस तरह समझें।
जूलॉजी
कुल 28 प्रश्न पूछे गए थे। सबसे ज्यादा 13 प्रश्न ह्यूमन फीजियोलॉजी के थे। इसके अलावा एनिमल डायवर्सिटी एवं ह्यूमन हेल्थ एंड डिजीज के 3-3, एनीमल टिश्यू के 2, ह्यूमन रीप्रोडक्शन के 4, ओरिजिन एंड इवोल्यूशन के 2, एनिमल हस्बैंड्री डीओए से 1, ह्यूमन हेल्थ एंड डिजीज के 3 प्रश्न थे।
बोटनी कुल 62 प्रश्न थे
सबसे ज्यादा 17 प्रश्न जेनेटिक्स प्लस बायोटेक्नोलॉजी के थे। इसके अलावा प्लांट डायवर्सिटी के 6, प्लांट एनाटोमी के 3, प्लांट मार्फोलॉजी, सेल बायोलॉजी व सेल डिवीजन से 4-4, बायो मोलीक्ूयल के एक, प्लांट फिजियोलॉजी के 12, लाइफ साइकिल ऑफ एंजियोस्पर्म के 7, प्लांट ब्रीडिंग डीओपी से 1 एवं इकोलॉजी के 7 प्रश्न पूछे गए।
Published on:
08 May 2017 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
