12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन की लापरवाही: खेतों में उगी फसलों में भरा पानी, 10 बीघा लहसुन और 20 बीघा मैथी की फसल हुई जलमग्न

Rajasthan News: किसान नहर की पाळ पर मिट्टी डालकर पानी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जयनगर के यहां नहर ओवरलो होने से खेतों में पानी भर गया। जिससें करीब 10 बीघा लहसुन व 20 बीघा की मैथी की फसल जलमग्न हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Nov 29, 2024

Kota News: नहरी प्रशासन की लापरवाही से खेतों में उगी फसलों में नहरी पानी भर जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना हैं कि लक्ष्मीपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी में क्षमता से अधिक पानी छोड़ने के कारण जगह-जगह से नहरी पानी निकल रहा है। हालांकि किसान नहर की पाळ पर मिट्टी डालकर पानी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जयनगर के यहां नहर ओवरलो होने से खेतों में पानी भर गया। जिससें करीब 10 बीघा लहसुन व 20 बीघा की मैथी की फसल जलमग्न हो गई। किसान मदनलाल ने बताया कि नहर का गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने से जगह-जगह नहर की दीवारों में दरारें आने से पानी का रिसाव हो रहा है। किसानों ने बताया कि जब नहरी पानी की आवश्यकता होती है तब तो नहरों में कम पानी चलता है और जब पानी की कम आवश्यकता होती है तो नहर ओवरलो हो जाती है। जिससे नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने महंगा बीज व खाद लेकर फसल की उरई की है। किसानों ने बताया कि नहरों में पानी छोड़ने के बाद नहरी प्रशासन को टेल तक मॉनिटरिंग करना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को नुकसान न हो।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति पर बरसाए ताबड़तोड़ हथोड़े, प्रेमी के साथ मिलकर की थी मर्डर की प्लानिंग

खेतों में भरा पानी इंजन से निकलवाया जा रहा है। नहरों की मॉनिटरिंग भी की जाती है। रात के समय में किसानों द्वारा पाइप बंद कर देने से नहर ओवरलो हो गई थी। सूचना पर नहर का पानी कम कर दिया गया। नहरों में आई दरारों के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

शेरसिंह वर्मा, सहायक अभियंता, मांगरोल