21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टूरिज्म में प्रवेश शुरू, पढ़ाए जाएंगे 5 पाठ्यक्रम

- पहली काउंसलिंग 16 व दूसरी 23 सितंबर को

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Madhulika Singh

Sep 06, 2016

centre of excellence tourism

centre of excellence tourism

विद्यार्थियों के लिए खुश खबर। सुविवि परिसर में प्रदेश के पहले सेंट्रर ऑफ एक्सीलेंस टूूरिज्म ट्रेनिंग (सीईटीटी) में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। पहली काउंसलिंग 16 व दूसरी 23 सितम्बर को होगी। इस बार एक साल की अवधि वाले पांच पाठ्यक्रम यहां पढ़ाए जाएंगे।

सीईटीटी की उदयपुर में स्थापना व शुरुआत में हो रही देरी को लेकर राजस्थान पत्रिका ने सबसे पहले व प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद कार्य में तेजी आई। जानकारों ने बताया कि यदि इस केन्द्र का संचालन सही तरीके से हुआ तो यह प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें प्रवेश के लिए 10वीं पास विद्यार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी लैब आदि सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिंगापुर का दल महीने के अंतिम सप्ताह में आएगा।

शिक्षक दिवस: गुरूओं का बढ़ाया मान, किया सम्मान

ये पाठ्यक्रम जो पढ़ाए जाएंगे

प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि ट्रेवल्स, फूड प्रोडक्शन, फूड वेबरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस व हाउस कीपिंग पाठयक्रम पढ़ाए जाएंगे। विद्यार्थियों की आधी फीस सरकार जमा कराएगी व आधी स्वयं को वहन करनी होगी। सबसे ज्यादा जोर अंग्रेजी सिखाने पर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी निजी क्षेत्रों में सेवाएं दे सकें। रोजगारपरक शिक्षा के लिए सरकार ने सिंगापुर आईटीज से संपर्क किया था। उन्होंने सीईटीटी के लिए सुझाव दिया था। सेंटर के लिए प्रदेश में उदयपुर को सबसे उपयुक्त स्थान बताया था। उनसे एमओयू भी किया गया।

यह आ रही थी परेशानी

सीईटीटी के लिए सुखाडि़या विश्वविद्यालय स्थित आईआईएम परिसर को चिह्नित किया गया। आईआईएम यहां किराए पर संचालित है और नया परिसर बलीचा में बन चुका है। भवन खाली करने पर विश्वविद्यालय व आईआईएम में सहमति नहीं बन पा रही थी, इसके चलते सीईटीटी शुरू करने में देरी हो रही थी। पत्रिका में खबरें प्रकाशित होने के बाद भवन खाली करने की निश्चित अवधि तय हुई, इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई।

भूख से हुई मौतों के मामले में आया सियासी उबाल, कांग्रेसियों ने भूख से ही मौत होना बताया

सीईटीटी राष्ट्र स्तर की रोजगार परक शैक्षिणक व्यवस्था है। इसमें सिंगापुर आईटीज भी सहयोग कर रही है। उदयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना ने निश्चित तौर पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। कम अवधि के पाठ्यक्रम उत्तीर्ण कर विद्यार्थी निजी क्षेत्र में सरलता से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

- रोहित गुप्ता, जिला कलक्टर

ये भी पढ़ें

image