20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rail News : सोगरिया-मथुरा-सोगरिया के ​लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

कोटा. कोटा रेल मंडल के यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन की ओर से सोगरिया-मथुरा-सोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी कोटा मंडल के इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Mukesh Sharma

Mar 20, 2026

सोगरिया-मथुरा-सोगरिया स्पेशल ट्रेन

सोगरिया-मथुरा-सोगरिया स्पेशल ट्रेन

Kota News : कोटा.
कोटा रेल मंडल के यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन की ओर से सोगरिया-मथुरा-सोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी कोटा मंडल के इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 02921 व 02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन 22 मार्च से 12 अप्रेल 2026 तक कुल 7 ट्रिप अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र किया जाएगा।

सोगरिया से यह रहेगा शेड्यूल -

ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन हर गुरुवार एवं रविवार को सोगरिया से प्रस्थान कर सुबह 8.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग में 9.28 बजे इंदरगढ़, 10 बजे सवाई माधोपुर, 10.45 बजे गंगापुर सिटी, 11.13 बजे श्रीमहावीरजी, 11.28 बजे हिंडौन सिटी, 11.48 बजे बयाना जंक्शन एवं 12.18 बजे भरतपुर जंक्शन होकर दोपहर 2.05 बजे मथुरा पहुंचेगी।



मथुरा से यह रहेगा शेड्यूल -

वहीं, ट्रेन संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मथुरा से शाम 5.10 बजे प्रस्थान कर मार्ग में 5.38 बजे भरतपुर जंक्शन, 6.08 बजे बयाना जंक्शन, 6.33 बजे हिंडौन सिटी, 6.45 बजे श्रीमहावीरजी, 7.13 बजे गंगापुर सिटी, 7.58 बजे सवाई माधोपुर एवं 8.28 बजे इंदरगढ़ होकर रात 8.50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

यह रहेंगी कोच संरचना -

इस विशेष ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 7 शयनयान, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी एवं 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।