4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो कौड़ी पर त्यागी का तंज, कांग्रेस की बनेगी सरकार, आपस में लड़-मरेंगे भाजपाई

शहर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 18 May 2018, 5:36 PM IST

tyagi

कोटा . शहर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष से बोलीं विधायक चंद्रकांता-गुंजल ने भरी सभा में 'दो कौड़ी' की महिला कहा, केस दर्ज करवाओ

विहार विकास समिति द्वारा महावीर नगर स्थित विश्वकर्मा मदिर पर अभिन्नदन समारोह अयोजित किया गया इसी क्रम में सब्जीमण्डी, संजय गांधी नगर ,विज्ञान नगर समेत अन्य जगहों पर भी त्यागी का स्वागत हुआ ।

'भाजपा ने बंद की कांग्रेस सरकार की कई योजनाएं '
अभिन्नदन समारोह को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा भाजपा सरकार ने साढे चार साल मे विकास के नाम पर नेताओ ने स्वयं का विकास के अलावा कुछ नही किया, वही कांग्रेस सरकार ने कोटा का चहुंमुखी विकास कराया ।

चेयरमैन के इशारे पर कोटा डेयरी ने बंद कर दी कांग्रेस कार्यकर्ता की दूध सप्लाई, गुंजल के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय छह सो प्रकार की दवाईया नि:शुल्क मिलती थी जांच नि:शुल्क होती थी भाजपा ने ये योजना भी बंद कर दी । त्यागी ने आगामी चुनावों में कांग्रेस के लौटने का दावा भी किया।

आपस में ही लड़ रहे विधायक
हाल ही में भाजपा विधायक द्वारा अपनी ही पार्टी की दलित महिला विधायक को अपमानित करने के मामले पर तंज कसते हुए त्यागी ने कहा क़ि भाजपा के विधायक आपस में ही उलझे हुए है। एक-दूसरे को अपमानित कर रहे है। जनता से व्यवहार तो भूल ही जाइए । आय दिन लूट-पाट चौरी-चकारी की घटनाएं आम हो गई है।

इन्होंने किया स्वागत
इस अवसर पर कोटा उत्तर विधानसभा ब्लॉक ए के अध्यक्ष संदीप भाटीया,बिहार समाज विकास समिति के संयोजक संजय यादव,अध्यक्ष अजय गुप्ता,युथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित गौतम ,पार्षद राखी गौतम,ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष मोहन सैनी ,हिमांशु शर्मा,शुभम गौचर ,सलाम राईन अध्यक्ष सब्जीमण्डी संजय गांधी नगर,दिनेश खटीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने त्यागी का स्वागत किया।


Big News: बिक रहा कोटा दशहरा मैदान, सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले का होगा ऐतिहासिक मैदान