25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवसंवत्सर के मंत्रिमंडल में कन्या राशि के स्वामी बुध बनेंगे राजा, महिलाओ का बढेगा प्रभाव,चन्द्रमा संभालेंगे मंत्री पद

देश दुनिया के लिए खास रहेगा नया साल

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jan 01, 2020

नवसंवत्सर के मंत्रिमंडल में कन्या राशि के स्वामी बुध बनेंगे राजा, महिलाओ का बढेगा प्रभाव,चन्द्रमा संभालेंगे मंत्री पद

नवसंवत्सर के मंत्रिमंडल में कन्या राशि के स्वामी बुध बनेंगे राजा, महिलाओ का बढेगा प्रभाव,चन्द्रमा संभालेंगे मंत्री पद

कोटा . साल 2020 और 25 मार्च से शुरू होने वाला भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत 2077 में इस बार एक समानता और अनूठा संयोग है कि दोनों की ही शुरुआत बुधवार के दिन । नवसंवत्सर में 9 ग्रहों के बीच बनने वाले मंत्रिमंडल में इस बार राजा बुध और मंत्री चंद्रमा रहेंगे। इस तरह पूरे वर्ष पर बुधदेव का अधिपत्य रहेगा। बुध कन्या राशि का स्वामी है।

अंग्रेजी नव वर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में । इस लग्न पर भी बुध का अधिपत्य है। यह राशि महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए पूरे वर्ष महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा। यह भी संयोग ही है कि अंग्रेजी नव वर्ष 1-1-2020 का कुल योग भी 6 है। बुध के राजा रहते धर्म व अध्यात्म क्षेत्रों का विस्तार व लोगों का इसमें जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन राजनीतिक हालात संतोषजनक नहीं रहेंगे।


देश दुनिया के लिए खास रहेगा नया साल

ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार भारत के लिए शनि का राशि बदलना महत्वपूर्ण है क्योंकि साढ़ेसाती और शनि की महादशा में देश को आजादी मिली थी। तब शनि अपने ही नक्षत्र में था। इसलिए साल 2020 भारत के लिए महत्वपूर्ण बदलाव वाला समय साबित होगा। इस साल भी देश के महत्वपूर्ण मामलों में बड़े फैसले होंगे। इस साल देश की राजनीति और भौगोलिक स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। देश की सीमाओं और पड़ोसी देशों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी इस साल हो सकते हैं।

रोजगार के अवसर बढ़ेगे

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि अंग्रेजी नव वर्ष का शुभारंभ बुधवार को इसके पूर्व 2014 में भी हुअा था। 2020 में फिर एेसा संयोग बन रहा है। इसके बाद 2022 में भी एेसा संयोग बनेगा। अागामी 1 जनवरी को कन्या लग्न में साल शुरू होने से इस राशि वालों के लिए पूरा वर्ष अत्याधिक लाभदायक रहेगा। बुध का अधिपत्य रहने से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के सम्मान व प्रभाव में बढ़ोतरी होगी।

बुध को नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा है, इसलिए युवाओं को इस वर्ष रोजगार के अवसर मिलना शुरू होंगे। शतभिषा नक्षत्र में नया साल शुरू होने से पूरे वर्ष बुधवार के दिन कई अहम फैसले होते भी दिखाई दे सकते हैं।बुध का संबंध पर्यावरण से भी है, जिस कारण पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार लाने के प्रयासों में तेजी अाएगी।