उप निरीक्षक नंद किशोर ने बताया कि सुबह थाने पर सूचना मिली कि नाग नागिन मंदिर के पास कोटड़ी नहर में एक बच्चे का शव प़ा हुआ है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और नगर निगम से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई। से बाहर निकालकर देखा तो पूर्ण विकसित नवजात बालक का दो से तीन दिन पुराना शव था। वह पूरी तरफ से फूला हुआ और नीला पड़ रहा था। आस-पास पूछताछ करने पर किसी ने भी इस बारे में जानकारी नहीं दी।