19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल रिवर फ्रंट पर नाइट टूरिज्म का आगाज, रात को भी कर सकेंगे चंबल में बोटिंग

कोटा हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट कोटा का पहला नाइट टूरिज्म स्पॉट बन गया है। मंगलवार से यहां रात 11 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

May 07, 2024

कोटा हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट

कोटा हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट

कोटा हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट कोटा का पहला नाइट टूरिज्म स्पॉट बन गया है। मंगलवार से यहां रात 11 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। रिवर फ्रंट पर अब पर्यटक देर रात तक लाइटों के बीच दर्जनों मोन्यूमेंट और भवनों के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकेंगे। पर्यटकों के अनुसार ही बार्सिलोना फाउंटेन शो, लगून शो, चंबल माता की आरती, एलईडी गार्डन, चंबल माता की मूर्ति के फव्वारे का समय भी बदला जाएगा। राजस्थान पत्रिका ने 21 अगस्त 2023 को चंबल रिवर फ्रंट को कोटा के पहले नाइट टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की योजना को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

आयोजनों का समय बदलेगा
चंबल रिवर फ्रंट पर बार्सिलोना का फाउंटेन शो अब तीन बार 7.30, 8.30, 9.30 बजे होगा। लगून फाउंटेन शो 8, 9 और 10 बजे चलेगा। एलईडी गार्डन शो शाम साढ़े 5 बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगा। चंबल माता की आरती शाम 7.50 बजे होगी। चंबल माता की मूर्ति से झरने का प्रवाह शाम 6 बजे से रात साढ़े दस बजे तक किया जाएगा। जिसे बीच-बीच में 15 मिनट के अंतराल के लिए बंद किया जाएगा। पर्यटक रात को भी गोल्फ कार्ट से घूम सकेंगे और चंबल में बोटिंग भी कर सकेंगे। पर्यटकों की मौजूदगी के हिसाब से इंवेट होंगे। पहले चंबल रिवर फ्रंट रात 10 बजे बंद हो जाता था।

चंबल रिवर फ्रंट पर अब पर्यटक रात 11 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। कोटा में नाइट टूरिज्म के रूप में चंबल रिवर फ्रंट पहला डेस्टिनेशन बन गया है।
कुशल कुमार कोठारी, सचिव, नगर विकास न्यास, कोटा