18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे,11 स्कूल अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

कोटा शहर के सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अब एडमिशन के लिए मारामारी नहीं रहेगी। गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा। बच्चों की पढाई के लिए निजी स्कूलों पर निर्भरता नहीं रहेगी।स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से कोटा शहर में शैक्षणिक विकास की सौगात मिली है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jul 26, 2022

अब अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे,11 स्कूल अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

अब अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे,11 स्कूल अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित

कोटा शहर के सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अब एडमिशन के लिए मारामारी नहीं रहेगी। गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा। बच्चों की पढाई के लिए निजी स्कूलों पर निर्भरता नहीं रहेगी।स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से कोटा शहर में शैक्षणिक विकास की सौगात मिली है। शहर के 11 राउमावि अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित, 2 उच्च माध्यमिक, 3 उच्च प्राथमिक स्तर में क्रमोन्नत, 2 विद्यालयों में साइंस विषय को शुरू करने के आदेश राज्य सरकार ने आदेश जारी किए।

स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने बताया कि कोटा शैक्षणिक नगरी के रूप में जाना जाता हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने शहर के विद्यालयों को अग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने से स्थानीय निवासियों को बच्चों की पढाई के लिए निजी स्कूलों पर निर्भरता नहीं रहेगी। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया कर रही है। उन्होंने बताया कि सांइस विषयों के लिए जिन विद्यालयों में मांग की जा रही थी। उनमें विषय स्वीकृत होने से अब विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पडे़गा।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/heavy-rain-in-kota-7674972/

अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित विद्यालय
राबाउमावि भीमगंजमंडी, राउमावि रंगतालाब, राउमावि गांवड़ी, रामउमावि आवासन मण्डल कुन्हाड़ी, राबाउमावि रामपुरा, राउमावि महावीर नगर प्रथम, राउमावि सोगरिया, राउमावि बोरखण्डी, राउमावि खेडली फाटक, राउमा विद्यालय पाटनपोल को हिन्दी से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया गया।

विद्यालयों में नए विषय शामिल
राउमावि नयागांव में विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित व राउमावि केशवपुरा सेक्टर 6 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित विषय शामिल किए गए।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/three-thousand-units-of-rajasthan-are-in-trouble-due-to-one-order-7674840/
उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत
राप्रावि रामचन्द्रपुरा बालिता रोड, राप्रावि थर्मल गेट, राप्रावि मड़िया बस्ती, रामचन्द्रपुरा, कुन्हाड़ी में स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए कक्षा 5 तक से कक्षा 8 तक क्रमोन्नत किए गए।
उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत
शहर के राउप्रा विद्यालय बल्लभबाड़ी, गुमानपुरा, राउप्रा विद्यालय थर्मल कॉलोनी को उच्च माध्यमिक स्तर में क्रमोन्नत किया गया। इससे यहां के बच्चों को कक्षा 8 तक से कक्षा 12 तक की पढाई के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी।