14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Assembly Election-2023: लाडपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात छठी लिस्ट जारी की है। इसमें कोटा में लाडपुरा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद एक कांग्रेस नेता की नाराजगी सामने आई है।

Google source verification

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात छठी लिस्ट जारी की है। इसमें कोटा में लाडपुरा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद एक कांग्रेस नेता की नाराजगी सामने आई है। नाराज कांग्रेसी नेता समर्थकों के साथ रविवार शाम कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और सूची में शामिल प्रत्याशी व आलाकमान के विरोध में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

लाडपुरा से कांग्रेस ने नईमुद्दीन गुड्डू को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से युवा नेता शिवराज गुंजल टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी द्वारा दरकिनार किए जाने से गुंजल नाराज हो गए और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी, मुख्यमंत्री व आलाकमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

गुंजल ने कहा कि यह विरोध कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि घोषित किए गए प्रत्याशी का है, जो पहले दो बार हार चुके। एक बार प्रत्याशी की पत्नी को टिकट दिया, लेकिन वह भी नहीं जीत पाई। मुस्लिम प्रत्याशी का हम विरोध नहीं कर रहे। मुस्लिम समाज में भी कई कार्यकर्ता थे, जिन्हें टिकट दिया जा सकता था, लेकिन पार्टी हर बार एक ही परिवार से प्रत्याशी चयन कर रही है। इसका खमियाजा पार्टी को उठाना पड़ेगा। शिवराज ने कहा कि आलाकमान सोमवार सुबह तक कोई निर्णय नहीं करता है तो कार्यकर्ता चाहेंगे तो वे निर्दलीय नामांकन भर सकते हैं।