रामगंजमंडी. पंचायतराज के चुनावों मे कई दिग्गजों को मतदाताओं ने शिकस्त दी तो कुछ ऐसे प्रत्याशी की प्रचार सामग्री तक छपवाकर चुनावी बागड़ोर की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्हे निर्वाचित कराया। जुल्मी मे अनुसूचित जाति वर्ग से नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा परमार 22 के पिता पोलिश फेक्ट्री मे मशीनमैन है। नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा ने ग्रेजुएशन किया हुआ है। चुनाव लडऩे के लिए जब ग्रामीणों ने प्रोत्साहित किया तो उन्होंने नामांकन भरा। चुनाव प्रचार सामग्री की राशि ग्रामीणों ने स्वंय के खर्च पर छपवाई तो प्रचार की कमान भी संभाली।