1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

panchayat raj election result 2021 : कोटा में कमल खिला, जिला परिषद में भाजपा को बहुमत

कोटा जिला परिषद : 23 में से 13 वार्डों में भाजपा जीती Kota Jlila Parishad Election

2 min read
Google source verification
panchayat raj election result 2021 : कोटा में कमल खिला, जिला परिषद में भाजपा को बहुमत

panchayat raj election result 2021 : कोटा में कमल खिला, जिला परिषद में भाजपा को बहुमत

कोटा.

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में कोटा जिले में भाजपा को बढ़त मिली है। जिला परिषद के 23 वार्डों में से 13 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। ऐसे में बहुमत होने के कारण भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय हो गया है। वहीं पंचायत समितियों के चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। जिला परिषद के वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत मीणा निर्विरोध चुनाव जीते हैं। जिले की सांगोद, सुल्तानपुर और खैराबाद में भाजपा को बहुमत मिला है। Rajasthan Panchayat Election Result 2021

इटावा पंचायत समिति में कांग्रेस को 8 और भाजपा को 7 सीटें मिली हैं और दो निर्दलीय हैं। ऐसे में यहां निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथ में प्रधान के पद की चाबी है। लाडपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस को बहुमत मिला है।

जिला परिषद परिणाम (Rajasthan Panchayat Election Result 2021)

वार्ड विजेता पार्टी
1. मुकेश, भाजपा

2. योगेन्द्र, नंदवाना भाजपा
3. रेणु, कांग्रेस

4. संभव वर्मा, कांग्रेस
5. कृष्ण गोपाल, भाजपा

6. अनिता मीणा, भाजपा
7. धीरज सिंह, भाजपा

8. अब्दुल सलाम, कांग्रेस
9. रेणु, भाजपा

10. नीलिमा, कांग्रेस
11. किशन चंद, भाजपा

12. मुकेश कुमार, भाजपा
13. अंजनाबाई, भाजपा

14. गीता मेघवाल, कांगे्रस
15. हेमंत मीणा, कांग्रेस, निर्विरोध

16. गिरिराज मीणा, कांग्रेस
17. तेजमल, भाजपा

18. उमादेवी,कांग्रेस
19. विमला, कांग्रेस

20. लेखराज, मीना कांग्रेस
21. प्रेरणा गौतम, भाजपा

22. प्रियंका, भाजपा
23. रजनीता, भाजपा

---
1. सांगोद पंचायत समिति

19 वार्डों में से 13 में भाजपा और 6 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं।


2. खैराबाद पंचायत समिति

23 वार्डों में से 12 में भाजपा और 10 में कांग्रेस जीती है। एक सीट के परिणाम आना शेष है, यहां एक ईवीएम जिसमें दो मत है वह खुल नहीं पाई।


3. इटावा पंचायत समिति

17 वार्डों में से 8 में कांगे्रस, 7 में भाजपा और 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते


4. सुल्तानपुर पंचायत समिति

17 वार्डों में से 9 भाजपा 6 कांग्रेस और 2 निर्दलीय हैं।


5. लाडपुरा पंचायत समिति

लाडपुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में से 10 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

Story Loader