1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चम्बल गार्डन में कोटावासी कर रहे मुफ्त सैर

निगम में प्रवेश शुल्क वसूली के टेण्डर नहीं हो पाए

less than 1 minute read
Google source verification
चम्बल गार्डन में कोटावासी कर रहे मुफ्त सैर

चम्बल गार्डन में कोटावासी कर रहे मुफ्त सैर

कोटा। कोराना संक्रमण के चलते नगर निगम राजस्व संकट से जूझ रहा है, वहीं चम्बल गार्डन और यातायात पार्क में पिछले पन्द्रह दिन से प्रवेश शुल्क की वसूली बंद कर दी है। इससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन दिनों लोग दोनों पार्क में फ्री में घूम रहे हैं।
निगम की ओर से चम्बल गार्डन और वाहन स्टैण्ड के लिए टेंडर दिया गया था, यह टेण्डर 30 जून को पूरा हो गया है। नए टैण्डर नहीं हो पाए हैं। टेण्डर नहीं होने के कारण निगम की ओर से कर्मचारी लगाए जाने थे। जो प्रवेश शुल्क और वाहन स्टैण्ड का काम देखते हैं, लेकिन पन्द्रह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कर्मचारी नहीं लगाए गए हैं और न नया टैण्डर जारी किया गया है। इस कारण लोग दोनों गार्डन में फ्री में घूम रहे हैं। निगम की ओर से पिछले दिनों चम्बल गार्डन, यातायात पार्क, भीतरिया कुण्ड आदि में वाहन स्टैण्ड व प्रवेश शुल्क वसूल करने का दो साल का टेण्डर जारी किया गया था,लेकिन संवेेदकों ने इसमें कोई रूचि नहीं नहीं दिखाई है। निगम की ओर से तीन बार टेण्डर जारी किए जा चुके हैं। नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौड़ का कहना है कि चम्बल गार्डन में प्रवेश शुल्क वसूली के लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी। टेण्डर की प्रक्रिया चल रही है।

दक्षिण निगम के खाते में

कोटा उत्तर और दक्षिण निगम में हाल में हुए बंटवारे में चम्बल गार्डन और यातायात पार्क कोटा दक्षिण निगम के अधीन आए हैं। इसलिए अब देखरेख व निर्माण का कार्य दक्षिण निगम प्रशासन ही देखेगा। पूर्व में जो टेण्डर जारी किए गए थे अब दोनों निगम में अलग-अलग आयुक्त लगा दिए हैं। इस कारण अब नए सिरे से टेण्डर जारी करने की तैयारी चल रही है।

Story Loader