
कोटा विवि में भौतिक विज्ञान की इनोवेशन लैब स्थापित
कोटा. कोटा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भौतिक शास्त्र विभाग में भौतिक विज्ञान की इनोवेशन लैब स्थापित की गई। यह हाड़ौती की पहली लैब है। इसका उद्घाटन सीरी पिलानी के प्रो. एस.एन. जोशी ने किया। यह लैब करीब सवा लाख की बनाई गई है। इसमें खास बात यह है कि इस लैब में भौतिक विज्ञान के 25 सिद्धांतों के 25 प्रयोग बनाए गए है। इसमें नेक व यूजीसी की गाइड लाइन को पूरा रखा गया है। इसमें स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भौतिक विज्ञान का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। समारोह में प्रो. जोशी ने कहा कि यह तरंगें राडार तकनीक के साथ-साथ संचार के लिए महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि प्रो वाई.के. विजय ने कहा कि प्रयोगशाला में विद्यार्थी एवं शिक्षक खेल-खेल में भौतिकी के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
किया सम्मान
समारोह में भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक आर.के. जैन, के.पी. माहेश्वरी, बी.एल. सुतार, पी.के. जैन, एस.के. जैन, जी.डी. सिंह, संगीता सुनेजा, जी.एस. रघुवंशी, सजंय भार्गव, आर.एन. सोनी, जयन्त विजय, आर.सी. धाभाई का आईएपीटी सस्ंथा द्वारा सम्मान किया।
राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
उधर, कोटा विवि में भौतिक शास्त्र विभाग की ओर से शुक्रवार से दो दिवसीय विज्ञान के अभिनव प्रयोगों पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला उद्घाटन के मुख्य अतिथि प्रो. आर.के. जैन थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर के उपरांत शोध के क्षेत्र में रूचि दिखानी चाहिए। प्रो. एन.के. जैमन ने कहा कि भौतिक शास्त्र विभाग ने उत्तरोत्तर उन्नति की है। विभाग में पहले मात्र 12 विद्यार्थी थे, जो आज 400 से भी अधिक है। समन्वयक डॉ. सौरभ दलेला ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन महिला वैज्ञानिक डॉ. कुन्तल काबरा ने किया। कार्यशाला में विवि व कॉलेजों के 150 विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
Published on:
28 Feb 2020 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
