जिनिशा की उपलब्धियां
एलन की छात्रा जिनिशा की अद्भुत अकादमिक उपलब्धियों पर यह पुरस्कार दिया गया। जिनिशा को सत्र 2019 में स्टनफोर्ड यूनिवर्सिटी में वर्कशॉप के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप का ऑफर मिला और 21 दिन की यह वर्कशॉप 24 जून से 14 जुलाई के बीच अटैंड की। इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा भी समर वर्कशॉप के लिए 90 स्कॉलरशिप का ऑफर दिया गया था। इसी तरह साउथ ईस्ट एशियन मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड, थाइलैंड इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड, हांगकांग इंटरनेशनल मैथ्स ओलम्पियाड में सिल्वर, आईजेएसओ ओसीएससी कैम्प में सलेक्शन हो चुका है। इससे पूर्व भी कई गोल्ड व सिल्वर मैडल जीत चुकी हैं। मूलतः गुजरात निवासी जिनिशा तीन साल से एलन की क्लासरूम स्टूडेंट है। पापा सुनील अग्रवाल व्यवसायी हैं तथा मां बरखा अग्रवाल गृहिणी हैं।