
kota पुलिस ने किया जेब कतरों की गैंग का पर्दाफाश
कोटा . नयापुरा पुलिस ने मंगलवार को एक जेबकतरों की गैंग को का पर्दाफ ाश किया है जो ऑटो चालक की सहायता से ऑटो में बैठे लोगों को निशाना बनाकर उनकी जेब तराशी में लगी हुई थी। पुलिस ने ऑटो चालक और जेबकतरें को गिरफ्तार कर लिया।
बैंकिंग की इस व्यवस्था से ग्राहक समेत बैंककर्मी भी परेशान.. मजबूरन उठा रहे ये कदम
जिले के ग्रामीण क्षेत्र अयाना से गत 24 मई को 75 वर्ष जगन्नाथ बैरवा मंडी में लहसुन के भाव पूछने आया था। भाव कम होने से उसने लहसुन बेचने की योजना बदल दी और किसी से 52000 रुपए उधार लिए। जिन्हें लेकर गांव जाने के लिए वह एरोड्रम से एक ऑटो में बैठा और नयापुरा उतरा। इस बीच में उसकी जेब में रखे पैसे किसी अज्ञात बदमाश ने निकाल लिया।
इसका पता उसे गांव जाने पर लगा। बाद में वह दोबारा 27 मई को कोटा आया और उसने नयापुरा थाना पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी। इस मामले में नयापुरा एसएचओ हर्षराज ने टीम गठित की। जिसने मंगलवार को मामले का खुलासा कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई विष्णु प्रसाद ने बताया कि फ ोटो ऑटो चालक सरस्वती कॉलोनी रोटेदा रोड निवासी विजय वर्मा उर्फ सोनू पुत्र बाबूलाल और जेबकतरे कोटडी निवासी मोहम्मद वाजिद उर्फ चंदू पुत्र मोहम्मद कलाम को गिरफ्तार किया है। और उनके पास से 51000 रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मिली भगत से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और पुरूषों के साथ ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे। साथ ही ऑटो के नंबर भी अंदर बदले हुए थे। ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके।
नयापुरा पुलिस ने एक जेबकतरों की गैंग को का पर्दाफ ाश किया है जो ऑटो चालक की सहायता से ऑटो में बैठे लोगों को निशाना बनाकर उनकी जेब तराशी में लगी हुई थी।
Published on:
30 May 2018 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
