उम्र भी महज 21-21 साल ही निकली। शिनाख्त होने के बाद पुलिस कई दिन से इनकी तलाश में थी। तभी सोमवार को तीनों के छावनी इलाके में एक और चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर सीआई गुमानपुरा मनोज सिंह सिकरवार, सहायक उप निरीक्षक बाबू लाल, कमलेश कुमार और कांस्टेबल शौकत एवं ब्रजेंद्र सिंह आदि ने छापा मारकर तीनों को धर दबोचा। तीनों चोरों से बैंक से चुराए गए तीनों कंप्यूटर एलईडी और राउटर के साथ नयापुरा थाना क्षेत्र से चुराई गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस फिलहाल उनसे पिछली चोरियों की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।