1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार वही दुकानदार के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज

पुलिस ने एक आदमी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया वही दूसरी और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 9 Mar 2018, 4:14 PM IST

suspect

Suspect

कोटा.

पुलिस ने एक आदमी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया वही दूसरी और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ|

अदालत परिसर से युवक गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के चलते दो जने आपस में झगड़ते हुए गुरुवार को अदालत परिसर में जा पहुंचे। जहां से एक के संदिग्ध होने पर लोगों ने उसे पकड़कर खूब पीटा। बचने के लिए युवक शौचालय में घुस गया, लेकिन लोगों ने उसे निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने
युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

Read More: गांव में लगी चौपाल पर बैकफुट पर आए राजावत बोले नहीं बांधेंगे वीसीआर भरने वालों को पेड़ से

उप निरीक्षक देशराज ने बताया कि दोस्तपुरा निवासी महेन्द्र और त्रिलोक रिश्तेदार हैं। उनके बीच पारिवारिक विवाद का मामला पारिवारिक अदालत में विचाराधीन है। दोनों गुरुवार को वहां तारीख पेशी पर आए थे। लौटते समय कलक्ट्रेट चौराहे पर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद व मारपीट हो गई।

इसके बाद दोनों पक्ष झगड़ते हुए अदालत परिरस में घुस गए। जहां से लोगों ने त्रिलोक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना था कि आरोपित के पास चाकू है, लेकिन पुलिस को तलाशी में चाकू नहीं मिला। पुलिस ने महेन्द्र की रिपोर्ट पर त्रिलोक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Read More: 11 मार्च को नामी डॉक्टर देंगे मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं

दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
कम्पनी का नकली माल बेचने के मामले में एक दुकानदार के खिलाफ रामपुरा कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि साबरमती कॉलोनी निवासी राकेश वाल्मीकि ने बुधवार को रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा कि अपनी दुकान पर डीजे साउंड लगाने के लिए वह रामपुरा बाजार स्थित ओम रेडियोज दुकान पर गए। वहां उन्होंने प्रोटेक कम्पनी की एम्प्लीफायर मशीन खरीदने की बात की।

Read More: Patrika Impact: पत्रिका स्टिंग के बाद अधिकारियों की खुली नींद, आरपीएफ को दिए निर्देश


दुकान मालिक ओम मालवी व हेमंत मालवी ने उन्हें 13 जनवरी को 21 हजार रुपए में जो मशीन दी, वह कम्पनी की बताकर दी, लेकिन दुकान पर ले जाने के बाद मशीन में कमी पाई गई। इसके बाद कम्पनी के अधिकृत डीलर से उसकी जांच करवाई तो पता चला कि वह मशीन कम्पनी की असल मशीन नहीं है। इस तरह से दुकान मालिकों ने उन्हें प्रोटेक कम्पनी की असली मशीन बताकर नकली बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।