
बालिका को बहला फुसलाकर अहमदाबाद ले जाकर मंदिर में की शादी
कोटा शहर के एक थाना पुलिस ने करीब दो माह से घर से लापता बालिका को दस्तयाब कर लिया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर अस्थाई आश्रय दिलवाया है।
बाल कल्याण समिति की रोस्टर सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि एक बालिका 26 मार्च 2022 की रात्रि को घर से लापता हो गई थी। बालिका के परिजनों ने थाने दर्ज कराई रिपोर्ट में पड़ौस में ही रहने वाले एक युवक पर बालिका को भगा ले जाने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने बालिका को शनिवार को दस्तयाब कर लिया।
बालिका ने काउसलिंग में बताया कि उसकी पड़ौस में रहने वाले लड़के से दोस्ती थी। वह उसे बहला फुसलाकर 26 मार्च की रात्रि को कोटा ट्रेन से चित्तौडगढ़़ ले गया। इसके बाद वहां से बस में बिठाकर अहमदाबाद ले गया। अहमदाबाद ले जाने के बाद उसने मंदिर में शादी कर ली और वहां किराया का कमरा लेकर रहने लगे। करीब एक माह बाद दोनों अहमदाबाद से वापस कोटा आ गए और यहां घर नहीं जाकर किराए का कमरा लेकर रहने लगे। पुलिस ने बालिका को कोटा में किराए के मकान से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने पड़ौसी युवक पर अपहरण व पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया है। बालिका के अभी 164 में बयान होना बाकी है। बालिका को संरक्षण की आवश्यकता होने पर होम में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया है।
पुलिस ने बालिका को कोटा में किराए के मकान से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने पड़ौसी युवक पर अपहरण व पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया है। बालिका के अभी 164 में बयान होना बाकी है। बालिका को संरक्षण की आवश्यकता होने पर होम में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया है।
Published on:
22 May 2022 07:09 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
