अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सिटी एसपी दुहन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य और आमजन की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी मनीष शर्मा और सर्कल के सभी सीआई उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना था।