4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली घी के कारोबार पर पुलिस ने मारा छापा

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के खारी बावली स्थित एक गोदाम पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर करीब 1350 किलो नकली घी जब्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 5 Aug 2017, 8:07 PM IST

Raid on Fake Ghee Warehouse

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के खारी बावली स्थित एक गोदाम पर पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर करीब 20 क्विंटल नकली घी जब्त किया है।

कोटा
.

पुलिस ने शनिवार को दस दिन में ही दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में खारी बावड़ी स्थित नकली घी के कारखाने पर छापा मारा और करीब 1350 किलो नकली घी जब्त किया। मौके से संचालक समेत 8 जनों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में उपकरण व अन्य सामान भी जब्त किए। पकड़े गए संचालक के पास 'पूजा रस' नाम से घी बनाने कर लाइसेंस है। वह कई नामी ब्रांड्स के रेपर लगा नकली घी बना रहा था।

शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि कुछ दिन से रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में नकली घी का कारखाना चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना सत्यापन के बाद उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा के नेतृत्व में अनंतपुरा थानाधिकारी अनिल जोशी, रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी शिवराज गुर्जर और पुलिस की स्पेशल टीम के एएसआई बाबूलाल व दिनेश त्यागी की टीम ने खारी बावड़ी स्थित एक गोदाम में छापा मारा।

यहां एक कमरे में घी तैयार व डिब्बों में पैक किया जा रहा था। दो अन्य कमरों में खाली डिब्बे, पीपे व अन्य सामान भरे थे। यहां कारखाना संचालक बूं़दी के कापरेन निवासी प्रदीप कुमार शर्मा अपने 7 अन्य कर्मचारियों के साथ नकली घी तैयार करता मिला। इन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर करीब 1350 किलो तैयार नकली घी व कच्चा माल, तेल व एसेंस भी जब्त किया।

पुलिस ने पैकिंग मशीन, खाली डिब्बे, पीपे, पैकिंग रेपर, भगोने, गैस सिलेंडर समेत काफी सामान भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारी अशोक मेघवाल, कापरेन निवासी मुकेश मीणा, खेड़ली फाटक निवासी राजू कुशवाह,मुकेश कुमार,अजय मेहरा, आनंद व लटूर हैं।

कई नामों से बेच रहा था

उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा ने बताया कि पुलिस ने जब कारखाने पर छापा मारा तो वहां से कई नामी ब्रांड्स के पैक डिब्बे मिले। इनमें आधा किलो, एक किलो व 15 लीटर के पीपों में घी पैकिंग कर बाजार में भेजा जा रहा था।

एक साल से चला रहा कारखाना
थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि पूछताछ में संचालक प्रदीप ने बताया कि वह करीब एक साल से यहां कारखाना चला रहा था। उसने यह जगह किराए पर ले रखी है। जोशी ने बताया कि प्रदीप के पास पूजा रस के नाम से घी बनाने का लाइसेंस है जबकि वह उसमें मिलावट कर अन्य कई नामों से घी तैयार कर बाजार में सस्ते दामों में बेच रहा था।

सिर्फ त्योहार पर बनाता हूं

इधर, कारखाना संचालक प्रदीप शर्मा ने 'पत्रिका' को बताया कि वह गांव में खेती करता है। करीब एक साल से पूजा रस घी तैयार कर 50 से 60 रुपए किलो में ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता है। वह त्योहार के समय ही अधिक मात्रा में घी तैयार करता है।

दस दिन पहले भी पकड़ा था कारखाना
एसपी के निर्देश पर पुलिस की स्पशेल टीम ने 27 जुलाई को भी उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर द्वितीय में एक मकान पर छापा मारकर करीब एक हजार किलो नकली घी बरामद किया था। मौके से ब्रजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था।