
आदि गौड़ ब्राह्मण सभा की बैठक
केशवरायपाटन. आदि गौड ब्राह्मण सभा संस्थान बूंदी की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक समाज के कल्याण राय मंदिर परिसर में अध्यक्ष जगदीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज उत्थान के कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया गया। जोशी ने बताया कि साल के दौरान दो कार्यक्रम आवश्यक रूप से आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं अन्नकूट कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे। समाज के महामंत्री रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि संस्थान में सदस्य अभियान चलाकर लोगों को संस्थान व समाज से जोड़ा जाएगा। संस्थान की कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने सदन के समक्ष पिछले तीन वर्षों का लेखा जोखा रखा व तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा ने नए अध्यक्ष जोशी को कार्यभार सौंपा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मुकेश बोहरा ,संभाग अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संभागीय महामंत्री जगदीश शर्मा बारां ,युवा संभागीय अध्यक्ष रमाकांत शर्मा व उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा कोटा, जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और बूंदी के युवा अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
केशवरायपाटन. आदि गौड ब्राह्मण सभा संस्थान बूंदी की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक समाज के कल्याण राय मंदिर परिसर में अध्यक्ष जगदीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज उत्थान के कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया गया। जोशी ने बताया कि साल के दौरान दो कार्यक्रम आवश्यक रूप से आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं अन्नकूट कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे। समाज के महामंत्री रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि संस्थान में सदस्य अभियान चलाकर लोगों को संस्थान व समाज से जोड़ा जावेगा। संस्थान की कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने सदन के समक्ष पिछले तीन वर्षों का लेखा जोखा रखा व तीन वर्षों की आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की । बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा ने नए अध्यक्ष जोशी को कार्यभार सौंपा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मुकेश बोहरा ,संभाग अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संभागीय महामंत्री जगदीश शर्मा बारां ,युवा संभागीय अध्यक्ष रमाकांत शर्मा व उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा कोटा जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और बूंदी के युवा अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने भी अपने-अपने विचार रखे।
Updated on:
18 Aug 2026 06:00 am
Published on:
18 Aug 2026 06:00 am
