18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों को बताए आपात स्थिति से बचाव के उपाय

कोटा

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

एसडीआरएफ टीम ने दिया डेमो

खटकड़.रामगंजबालाजी. क्षेत्र के रायथल उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य आपदा प्रतिसाद बल की बी 10 टीम जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंस्पेक्टर एकता हाडा कोटा के निर्देशन में संपन्न हुआ। टीम कमांडर हेड कांस्टेबल ताराचंद जाट ने बताया कार्यक्रम के दौरान टीम ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, साइबर क्राइम, बोरवेल हादसो के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तथा आमजन को जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जैसे सीपीआर देने की प्रक्रिया एवं प्राथमिक उपचार की मूलभूत जानकारी, पानी में डूबते व्यक्ति को लाईफ जैकेट/लाइफ बाय,घरेलू संसाधन जैसे पानी की बोतल, बम्बू,प्लास्टिक पीपी इत्यादि से सुरक्षित बचाने के तरीके,चोट लगने पर ब्लड रोकने से सम्बंधित तरीके तथा खुले बोरवेल से होने वाले खतरों तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय बताएं। संस्था प्रधान
प्रेम नारायण मीणा ने आपदा के समय टीम द्वारा बताए गए उपाय छात्रों के लिए जीवन में महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों को बहुत सीखने को मिला है। इस दौरान कांस्टेबल गोविंद कुमार, धर्मराज, तुलसीराम रामकिशन, मुकेश कुमार, कृष्ण गोपाल मीणा, प्रधानाध्यापक रमाशंकर मीणा व्याख्याता रामलाल मीणा, नागेश, रामविलास मीणा आदि मौजूद रहे।