28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाकी को राखी बांधी तो मिला सुरक्षा का भरोसा

कोटा

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

Rajasthan

कवाई @ पत्रिका. रक्षाबंधन पर्व पर थाना कवाई में पुलिस और समाज के रिश्ते को मजबूती मिली। महिला सुरक्षा सखियों और बेटियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। खाकी ने भी उन्हें सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का भरोसा दिया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बेटियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा सखियों एवं बेटियों से संवाद किया। इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तवर ने बताया कि पुलिस ने महिला सुरक्षा सखियों को अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में उनकी बात पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वे किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला न समझें। उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।