28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घुमंतू युवा संवाद कार्यक्रम 30 को

कोटा

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

Rajasthan

तैयारी बैठक संपन्न
बूंदी.जिला घुमन्तु कार्य जिला कार्यकारिणी, खण्ड एवं नगर संयोजकों की बैठक आदर्श विद्या मंदिर बूंदी सम्पन्न हुई, जिसमें घुमंतू समाज का युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में जिला घुमन्तु कार्य संयोजक विनोद पांचाल ने बताया कि बैठक कोटा घुमन्तू विभाग संयोजक यशवंत शर्मा उपनिदेशक शिक्षा विभाग, द्वारा ली गई। बैठक में घुमन्तू समाज के उत्थान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं घुमन्तु समाज के लोग प्रमाण पत्रों के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर डॉक्यूमेन्टस सही करवाना तथा जिले में चल रहे घुमन्तु बस्तीयों में बाल संस्कार केंद्रो की समीक्षा की। घुमन्तु समाज के बालक-बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं छात्रावास मुहैया करवाना प्रमुख लक्ष्य रहा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित रविवार दोपहर 1.30 बजे आदर्श विद्या मंदिर नैनवा रोड, बूंदी में घुमन्तू युवा संवाद कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेशचन्द जैन,रघुवीर सिंह,सत्यनारायण गोस्वामी, मोहन सालवी,परमानन्द शर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।