कोटा

Rahul Gandhi की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में प्रदर्शन, 300 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Rahul Gandhi disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर शनिवार को राजस्थान के कोटा में सीआईडी सर्किल पर जिला कांग्रेस की ओर से तीन सौ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।

less than 1 minute read
Mar 25, 2023

Rahul Gandhi disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर शनिवार को राजस्थान के कोटा में सीआईडी सर्किल पर जिला कांग्रेस की ओर से तीन सौ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इंदिरा गांधी के समय भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन किया था। इससे देश भर की जेलें भर गई थी और मोरारजी देसाई सरकार को झुकना पड़ा था। आज एक बार फिर वैसे ही स्थिति बनी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के आगे एक बार फिर मोदी सरकार को झुकना होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रज मोहन बेरवा ने बताया कि शनिवार को सीआईडी सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई।

करीब 300 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शांतिपूर्ण तरीके से की गई। इन सभी को नयागांव ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के गिरफ्तारी कार्यक्रम को देखते हुए सीआईडी सर्किल पर पुलिस सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके तहत करीब ढाई सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और शांतिपूर्ण गिरफ्तारी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Updated on:
25 Mar 2023 02:51 pm
Published on:
25 Mar 2023 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर