5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस समारोह सप्ताह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 21 Sep 2021, 10:52 PM IST

कोटा के रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

कोटा के रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

कोटा. रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस समारोह सप्ताह के दौरान मंगलवार को रेल सुरक्षा बल कोटा पोस्ट तथा रेल सुरक्षा बल रिजर्व कंपनी की ओर से महिला एवं बालकों के संरक्षण और बचाव के लिए एनजीओ चाइल्ड लाइन कोटा के साथ रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इससे पहले विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया। इसमें रेल यात्रा के दौरान महिला एवं बालकों के संरक्षण से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। वर्तमान में चल रहे अभियान को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। रेल सुरक्षा बल कोटा के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय चौधरी, रेल सुरक्षा बल कोटा के निरीक्षक मनीष कुमार एवं रिजर्व कंपनी कोटा के निरीक्षक दिनेश चंद्र, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा, बाल कल्याण समिति के सदस्य मोहम्मद अब्बासी, बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश कुमारए चाइल्ड लाइन इंडिया के नोडल डायरेक्टर यज्ञदत्त हाडा आदि मौजूद रहे।

कोटा मण्डल में मेमू ट्रेन का संचालन हो

कोटा मंडल में मेमू ट्रेन के संचालन को लेकर डेली-अप डाउनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बिरला से उनकी समस्या बताई तथा मेमू ट्रेन चलाने की मांग की।