24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में शुरू हुई बारिश, अब गिरेंगे ओले, IMD ने इन 14 जिलों में दे दिया Orange Alert

Kota Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई शहरों में दिनभर ठंडी हवा चली। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 27 Dec 2024, 7:29 AM IST

IMD Issued Alert: राजस्थान में गुरुवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया। अजमेर में जहां देर शाम बारिश हुई वहीं जयपुर में भी देर रात कई स्थानों पर बारिश और बूंदाबांदी हुई।

वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 14 जिलों में सर्दी के साथ बारिश और ओलावॄष्टि की आशंका जताई है। मौसम केन्द्र की मानें तो दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कम होगा।

मौसम केन्द्र ने अब 30 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई शहरों में दिनभर ठंडी हवा चली। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।

उधर अजमेर के नगरा, प्रकाश रोड, नसीराबाद रोड, वैशाली नगर, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में मामूली बूंदाबांदी हुई। कड़ाके की सर्दी के चलते रात को सड़कों पर रौनक जल्द सिमट गई।

यह भी पढ़ें : 7 जिलों में IMD ने दे दिया ओलावृष्टि का Orange Alert, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ करवाएगा राजस्थान में बारिश, जानें Today Weather Update

प्रदेश के कई जिलों में छाया घना कोहरा

शीतलहर चलने के दौरान अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा इस वजह से दिन में भी सर्दी का एहसार रहा। 28 दिसंबर के बाद से प्रदेश में कोहरे का प्रभाव रहेगा और अगले एक-दो दिन में उत्तरी हवाएं चलने से शीतलहर चलेगी।

इधर, जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया। विजिबिलिटी भी 30 से 50 मीटर की रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग