
हिण्डोली. जुलाई माह बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में एक बार भी झमाझम बारिश नहीं होने से चिंतित किसानों व ग्रामीणों ने शनिवार को अलोद कस्बे में घास भैरू की सवारी निकाली एवं इंद्रदेव को मनाने का जतन किया।
जानकारी अनुसार अलोद कस्बे सहित आसपास से लोग होली का खूंट स्थान पर एकत्र हुए।
जहां पर ट्रैक्टर से बांधकर व लोगों ने घास भेरू की सवारी शुरू की। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोग घास भेरू की पूजा अर्चना कर उन्हें मनाते हुए चल रहे थे। एवं जयकारे लगा रहे थे। सवारी काबरा की गली, तेजाजी चौक होते हुए इमाम चौक से निकालकर वापस होली का खूंट पर विसर्जित हुई। इस दौरान लोगों नेझमाझम बारिश की कामना की, ताकि फसलें बचाई जा सके। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाता मौजूद रहा।
कस्बे सहित हरणा, पेच की बावड़ी, पगारा,रोशंदा, देव जी का थाना, विजयगढ़,बसोली ,खीण्या में मंदिरों में भजन कीर्तनों का आयोजन हो रहा है।
Updated on:
02 Aug 2026 06:02 am
Published on:
02 Aug 2026 06:02 am
