16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान परमाणु बिजलीघर में अवैध वसूली का ‘बड़ा खेल’! जानें क्यों बिगड़ रहा माहौल?

Rajasthan News : राजस्थान परमाणु बिजलीघर संयंत्रों में ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को कम वेतन देने के मामले में अणुशक्ति श्रमिक संघ ने श्रमिकों को पूरा भुगतान और काम से निकाले गए मजदूरों को दोबारा काम पर रखे जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Omprakash Dhaka

Feb 07, 2024

rajasthan_atomic_power_station.jpg

Kota News : राजस्थान परमाणु बिजलीघर संयंत्रों में ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को कम वेतन देने के मामले में अणुशक्ति श्रमिक संघ ने श्रमिकों को पूरा भुगतान और काम से निकाले गए मजदूरों को दोबारा काम पर रखे जाने की मांग को लेकर चारभुजा-झालरबावड़ी बप्पा रावल चौराहा पर मंगलवार को अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

अणुशक्ति श्रमिक संघ के महामंत्री कालूराम गर्ग ने बताया कि राजस्थान परमाणु बिजली घर में कार्य करने वाले ठेका कर्मचारियों से विभागीय अधिकारी ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियों से प्रति माह गेट पास रिन्युअल करने के बदले में ठेका कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन से 50% राशि वसूल की जाती है।


यह भी पढ़ें : विवाहिता ने खेत पर की आत्महत्या, मामले में चौंकाने वाली वजह आई सामने

न्यूनतम वेतन में से राशि वसूल करने का खेल सालों से चला आ रहा है। ठेका कर्मचारियों द्वारा ठेकेदारों को वेतन का आधा वेतन नहीं देने पर कार्य से निकाल दिया जाता है। इसी क्रम में 1 व 2 के सर्विस मेंटिनेस में कार्य करने वाले लगभग 50 कर्मचारियों को कार्य से बाहर निकाल दिया। कुछ समय पहले भी तीन और चार इकाई में भी सर्विस मेंटिनेस के लगभग 50 कर्मचारियों को अवैध वसूली नहीं देने पर कार्य से बाहर कर दिया।

इस विषय को लेकर एवं अवैध वसूली बंद करने हेतु डी.आर. श्रमिकों की यूनियन अनुशक्ति श्रमिक संघ (भारतीय मजदूर संघ) द्वारा बार-बार राजस्थान परमाणु बिजली घर प्रबंधन को एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अवैध वसूली का क्रम ना रुकने के कारण संघ ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया और बप्पा रावल चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रत्येक दिन संघ के पांच कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में बैठेंगे। मंगलवार को धरना प्रदर्शन में महावीर, गणेश मेवाड़ा, हीरालाल पवार, नवीन सिंघवा व सुरेश मेघवाल बैठे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नए तरह का 'Fraud Gang' एक्टिव, पढ़ लें काम की खबर- कहीं आप ना हो जाएं 'शिकार' !

1. राजस्थान परमाणु बिजली घर में ठेका कर्मचारियों से प्रत्येक महीने की जा रही अवैध वसूली बंद हो।

2. राजस्थान परमाणु बिजलीघर और हैवी वाटर प्लांट में कार्य करने वाले अनुभवशील एवं शैक्षणिक योग्यताधारी संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाए।

3. संविदा कर्मचारियों को जॉब गारंटी दी जाए।

4. संविदा कर्मचारियों को दी जाने वाली 25 प्रतिशत अलाउंस नई रेट से लागू किया जाए।

6. सभी संविदा कर्मचारियों के लिए रावतभाटा में ईएसआई हॉस्पिटल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

7. मजदूरों की समस्या के लिए प्रत्येक माह लेबर डिपार्टमेंट का शिविर रावतभाटा में लगाया जाए।

5. क्षेत्र के स्थानीय युवक-युवतियों को एनएफसी एवं परमाणु बिजली घर में रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

8. ठेका कर्मचारी के पुलिस वेरिफिकेशन का सरलीकरण किया जाए एवं छोटी-छोटी धारा लगने पर रोजगार से वंचित नहीं किया जाए।

9. परमाणु बिजलीघर एवं एनएफसी प्लांट परिसरों में कार्य करने वाले सभी संविदा कर्मचारियों को वेतन पर्ची उपलब्ध कराई जाए।

10. परमाणु बिजली घर एवं एनएफसी प्लांट में भी रेगुलर कर्मचारियों की यूनियन की तरह संविदा कर्मचारियों की यूनियनों के भी मान्यता हेतु चुनाव कराए जाएं।