12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार यहां आए राजस्थान के डिप्टी सीएम, दे गए बड़ा बयान

अपराध, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम होगा : डिप्टी सीएम

2 min read
Google source verification
पहली बार यहां आए राजस्थान के डिप्टी सीएम, दे गए बड़ा बयान

पहली बार यहां आए राजस्थान के डिप्टी सीएम, दे गए बड़ा बयान

कोटा. राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा रविवार को कोटा दौरे पर रहे। वे बैरवा समाज के महाकुंभ में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनसे खास बातचीत हुई। पेश है डिप्टी सीएम से बातचीत के प्रमुख अंश....।

सवाल : मंत्री मंडल का गठन हो चुका है, लेकिन विभागों का बंटवारा कब तक होगा?

जवाब : आप लोग पहले भी ऐसे ही कहते थे, कब बनेगा मंत्रिमंडल, मंत्रिमंडल बन गया है। अब पोर्टफोलियो भी जल्द ही मिल जाएगा।

सवाल : मंत्रिमंडल में ज्यादातर नए चेहरों को मौका मिला व अनुभवी चेहरों को कम?

जवाब : भाजपा ऐसी पार्टी है, जो हर व्यक्ति को अपना दायित्व देकर काम करवाती है। मंत्रिमंडल बना है, अब राजस्थान को निश्चित रूप से आगे बढ़ाने का काम सब मिलकर करेंगे। अनुभव साथ में लेकर कोई नहीं आता। सब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। संगठन में काम किया है।

सवाल : सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के शपथ को लेकर विवाद चल रहा है, कांग्रेस आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा रही है?

जवाब : इसमें कोई आचार संहिता का उल्लंघन नही हुआ है। इसमें आरोप क्या है, संवैधानिक है। कांग्रेस का काम आरोप लगाने का है। कांग्रेस हमेशा यही करती आई है। उनके कार्यकाल में क्या हुआ, आप सबको पता है।

सवाल : अपराधों पर लगाम, कार्ययोजना को लेकर क्या कहेंगे?

जवाब : राजस्थान में पिछले पांच साल में अपराध बढ़े हैं। महिला, दलित अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई। अब एक-एक चीज पर ध्यान देकर काम करेंगे, डबल इंजन की सरकार है। अपराध, भ्रष्टाचार सब पर अंकुश लगाने का काम होगा।

सवाल : पिछली सरकार की योजनाएं बंद होंगी क्या?

जवाब : कोई योजनाएं बंद नहीं हो रही। वैसे भी सभी योजनाएं बीजेपी सरकार की ही थी, जिनके नाम बदलकर कांग्रेस चलाती रही। पिछली बीजेपी सरकार में जो काम हुए, उसे आज भी लोग याद करते हैं। पीएम की योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने जनता तक नहीं पहुंचने दिया। अब हम पहुंचाएंगे।