राजस्थान के कोटा में ईआरसीपी परियोजना के तहत बने पहले बांध नौरा की टेस्टिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परियोजना के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शनिवार दोपहर बांध के सभी 27 गेटों को बंद कर पानी रोक दिया गया। कालीसिंध नदी में करीब दो मिलियन घन मीटर पानी की आवक हो रही है।