4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Weather Update..राजस्थान में यहां इतनी बारिश हुई, राजमार्ग 52 हो गया बंद, यहां जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें

तीन इंच पानी बरसा, बांधों में पानी की आवक तेज हुई

Google source verification

कोटा. हाड़ौती अंचल में भादो में बादल झूमकर बरसे। कोटा शहर में रविवार को बिजली चमकी, बादल गरजे और झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश का लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक तेज धूप थी, लेकिन शाम ढलने के साथ ही बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश का दौर 9 बजे तक चला। बारिश के चलते कई लोग भिगते हुए घरों पर पहुंचे। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, 7.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। कोटा जिले में दरा, सुकेत क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। दरा की नाल पर हाइवे पर बरसात का पानी भरने से वाहनों की रफ्तार रूक गई। लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई। कोटा व झालावाड़ से आने-जाने वाले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बरसात हुई।

बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

झालावाड़ जिले के भीमसागर कस्बे में पहाड़ी पर मऊ महल में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से बारां जिले के बेजाजपुर खजुरिया निवासी हरिशंकर भील(55) पुत्र रामलाल की मौत हो गई। वहीं पास में खड़े एक बच्चे समेत छह अन्य घायल हो गए। मऊ महल में एकादशी पर दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। घायलों को विधायक नरेंद्र नागर के निजी वाहन से सारोला अस्पताल पहुंचाया गया। झालावाड़ शहर में तीन बजे बाद करीब आधा घंटा बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश असनावर में आठ घंटे में 75 एमएम यानी करीब 3 इंच बारिश हुई। वहीं झालावाड़ में 5, अकलेरा में 14 झालरापाटन में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। रटलाई कस्बे में शाम 4.30 बजे 20 मिनट की हल्की बारिश हुई।
जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात
बारां शहर समेत जिले के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे एक से 5 एमएम बरसात हुई है। दिन में अन्ता में 5, किशनगंज मेें 4, छीपाबड़ौद में 3, अटरु में 2, बारां व छबड़ा में एक एमएम बरसात हुई। मांगरोल, भंवरगढ़ में भी मामूली बारिश हुई है।