1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

अम्बो थारो गरबो रमतो जाए…पंजाबी और गुजराती फ्यूजन गीतों पर झूमे गरबा प्रेमी

‘अम्बो थारो गरबो रमतो जाएं...’ पंखिड़ा ओ पंखिड़ा..., जैसे कई भक्ति गीतों पर रंगबिरंगी लाइटिंग और कलरफूल सजे गरबा पांडालों में कलरफुल गरबा ड्रेेसेस में पहुंचे यंगस्टर्स को देख उनके उत्साह का अंदाजा लगाना मुश्किल था। देर रात गरबे की धुन पर गरबा प्रेमियों के कदम थिरकें। कई यंगस्टर्स ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से भी सभी दर्शकों का दिल जीता। इस बार डांडिया में सालसा, हिपहॉप ट्रांस, टेक्नो, पंजाबी और गुजराती स्टेप्स का फ्युजन दिखाई दिया।

Google source verification

‘अम्बो थारो गरबो रमतो जाएं…’ पंखिड़ा ओ पंखिड़ा…, जैसे कई भक्ति गीतों पर रंगबिरंगी लाइटिंग और कलरफूल सजे गरबा पांडालों में कलरफुल गरबा ड्रेेसेस में पहुंचे यंगस्टर्स को देख उनके उत्साह का अंदाजा लगाना मुश्किल था। देर रात गरबे की धुन पर गरबा प्रेमियों के कदम थिरकें। कई यंगस्टर्स ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से भी सभी दर्शकों का दिल जीता। इस बार डांडिया में सालसा, हिपहॉप ट्रांस, टेक्नो, पंजाबी और गुजराती स्टेप्स का फ्युजन दिखाई दिया।

राजस्थान पत्रिका प्रस्तुत, विमल इलायची, पावर्ड बाय स्टेयर्स द स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट में शुक्रवार से डांडिया महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इस आयोजन में बच्चे, युवा, बच्चे, महिलाएं सभी डांडिया करते नजर आए। कई लोगों ने परिवार सहित डांडिया का आनंद लिया। यहां एकल, सामूहिक डांडिया किया गया। सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। ज्यादातर लोग गुजराती परिधान में पहुंचे। मातारानी का पांडाल ट्रेडिशनल लुक में नजर आया। देर रात गरबे की धूनों पर गरबा प्रेमियों का धमाल रहा। कार्यक्रम में बेहतर डांडिया करने वाले प्रतिभागी को सीईओ ने पुरस्कृत भी किया। इसके अलावा पत्रिका की ओर से बेहतर डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग कैटेगिरी में पुरस्कृत भी किया। यहां शनिवार व रविवार को भी डांडिया का आयोजन किया जाएगा।

माता की आरती से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सीईओ ममता तिवाड़ी रही। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका कोटा के शाखा प्रबंधक पंकज जैन, सम्पादकीय प्रभारी पंकज श्रीवास्तव व कार्यक्रम के सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।सेल्फी का रहा क्रेज

राजस्थान पत्रिका का डांडिया महोत्सव सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की फोटो शेयर की। कार्यक्रम में सेल्फी पाइंट भी बनाया गया था। जहां युवा सेल्फी लेते नजर आए। कार्यक्रम को लाइव भी करते नजर आए। कई युवा परिवार के साथ महोत्सव के पोस्टर के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।

फूड जोन में व्यंजनों की बहार

पांडाल में फूड जोन की व्यवस्था भी की गई, जिसमें लोगों ने साउथ इंडियन, चाइनीज फूड, पंजाबी, आइसक्रीम समेत अन्य व्यंजन का लुत्फ उठाया।

यह है सहयोगी संस्था

शिव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल, सिल्वर बेल्स ग्रुप का स्कूल, केबीएस एकेडमी, सुधा हार्ट और मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, एआरएन ग्रुप, पुरुष एक अनोखा व्यक्तित्व, 24/7 सिक्योरिटी सिस्टम, प्रोफेशनल फोटोमेक, मुकेश साउंड, सजधज टेंट हाउस, विजय श्री डेकोर, माहेश्वरी कैट्स, खूबी सिक्योरिटी, केडी इवेंट एवं 95 एफएम तड़का।

लोकतंत्र के उत्सव को भी फेस्टिवल की तरह मनाएं

कार्यक्रम में जिला परिषद की सीईओ व स्वीप प्रभारी ममता तिवाड़ी ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि जिस जोश के साथ आप यहां आए है। उसी जोश के साथ आप लोकतंत्र का उत्सव भी मनाए। सभी लोग पूरे उत्साह के साथ 25 नवम्बर को वोट जरूर देने जाए। उन्होंने इस खूबसूरत आयोजन के लिए राजस्थान पत्रिका का भी धन्यवाद दिया। स्वीप कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि इस मौके पर त्योहारों के संग लोकतंत्र के संग पोस्टर से भी आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।