
अभिषेक गुप्ता
Kota News : प्रदेश के 134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों के आधुनिक भवन करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन इन भवनों का पिछले दो वर्षों से कोई उपयोग नहीं हो रहा है। प्राइमरी व प्री-प्राइमरी के लिए अलग से कक्षाओं का संचालन करने के लिए भवन बनाए गए थे। मॉडल स्कूलों में वर्तमान में कक्षा 6 से 12वीं तक अध्ययन हो रहा है, जबकि कक्षा 1 से 5वीं तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित होनी हैं।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल योजना वर्ष 2013 में शुरू की गई थी। पिछली कांग्रेस सरकार ने मॉडल स्कूलों में प्राइमरी सेक्शन शुरू करने के लिए अलग बिल्डिंग बनाने के लिए बजट जारी किया गया था। प्रदेश की 134 मॉडल स्कूलों में 1.5 करोड़ प्रति स्कूल के हिसाब से करीब 200 करोड़ खर्च किए हैं। पिछले साल से इनमें सेशन शुरू होने थे, लेकिन सरकार बदलते ही सेशन पर ब्रेक लग गया।
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के प्रदेश प्रवक्ता बसंत कुमार ज्याणी ने बताया कि प्रदेश के मॉडल स्कूलों में प्राइमरी सेक्शन के लिए अलग से आधुनिक भवन तैयार हैं, लेकिन कक्षाओं के संचालन नहीं होने के कारण नए भवन का उपयोग नहीं हो रहा है। प्राइमरी व प्री-प्राइमरी में भी इसी सत्र से प्रवेश प्रारंभ किए जाने चाहिए, ताकि छोटे बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिल सके।
134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल प्रदेश में
27 जिलों में है मॉडल स्कूल
2013 में शुरू की गई थी स्वामी विवेकानंद राजकीय योजना
अजमेर 04
अलवर 10
बांसवाड़ा 06
बारां 06
बाड़मेर 05
भीलवाड़ा 11
बीकानेर 01
बूंदी 04
चितौडग़ढ़ 10
दौसा 04
धौलपुर 01
डूंगरपुर 05
गंगानगर 02
जयपुर 02
जैसलमेर 03
जालोर 02
झालावाड़ 04
जोधपुर 09
करौली 04
नागौर 09
पाली 06
प्रतापगढ़ 01
राजसमंद 07
सवा. माधो. 05
सिरोही 02
टोंक 05
उदयपुर 06
प्रदेश में कुल मॉडल स्कूल 134
मॉडल स्कूलों में प्राइमरी सेक्शन के लिए आधुनिक भवन तैयार हैं। इनमें प्राइमरी में नए सत्र से प्रवेश प्रारंभ किए जाएंगे।
- मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री
Published on:
09 Mar 2024 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
