15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सोमवार को बारिश का अलर्ट, यहां आधे घंटे जोरदार बारिश

मौसम ने ली करवट, बढ़ेगी सर्दी

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान में सोमवार को बारिश का अलर्ट, यहां आधे घंटे जोरदार बारिश

राजस्थान में सोमवार को बारिश का अलर्ट, यहां आधे घंटे जोरदार बारिश

कोटा. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके असर से हाड़ौती अंचल के मौसम में बदलाव हो चुका है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार का येलो अलर्ट जारी किया। बूंदी, डूंगरपुर, बांसवाड़ा इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बूंदी जिले के करवर क्षेत्र में रविवार शाम अचानक हवा के साथ तेज बरसात का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक चला। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रबी की फसलों की तैयारियों में जुट गए। खेतों में हंकाई व बुवाई का कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में बरसात होने से किसानों को जबरदस्त फायदा मिला है, जहां अभी बुवाई नहीं हुई है, वहां खेतों में नमी हो जाने से बुवाई आसान हो जाएगी। किसान सरसों, चना, गेहूं की फसलों की बुवाई कर रहे हैं।

कोटा, बारां व झालावाड़ जिले में हल्के बादल छाए रहे। कोटा का अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 को कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। झालावाड़ जिले के पनवाड़ सहित क्षेत्र के गांवों में एक बजे से दस मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कें गीली हो गई।