कोटा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल, नहीं बरसे बादल

19 दिन के ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून

less than 1 minute read
Aug 19, 2023
मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल, नहीं बरसे बादल

कोटा. राजस्थान में 19 दिन ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसके अगले दो दिन और मेहरबान होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कोटा संभाग समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन शाम तक बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हुई। लोग सुबह से शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे। हाड़ौती अंचल में सुबह रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। इससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों का उमस और गर्मी से राहत मिली। बादल और बारिश के कारण कोटा शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 29.4 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।
बारिश न हुई तो कोटा नहीं होगा पूरा
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक इसी तरह का मानसून के सक्रिय रहने की बात कही है। हालांकि, तेज बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। शहर में 30 जुलाई से मानसूनी ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी। कोटा शहर में सीजन की 732 एमएम बारिश होती है। यहां 429.3 एमएम बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने के लिए 13 इंच बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, वैसे तो मानसूनी सीजन अक्टूबर तक रहता है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए जुलाई-अगस्त माह ही माने जाते हैं। यदि इस माह तेज बारिश नहीं होती है तो सीजन का कोटा अधूरा रह सकता है।

Published on:
19 Aug 2023 06:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर