
Kota Weather Update: कोटा शहर में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दिन की धूप का तीखापन कम होता नजर आ रहा है। अब दिन की धूप सुहाने लगी है। सुबह-शाम की ठंडक दोपहर तक बढ़ गई है। वहीं रात की ठिठुरन तेज असर दिखाने लगी है।
मौसमी बदलाव का असर दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। रात में सर्दी से बचाव को लेकर लोग जल्द घर पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 10 दिन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है, जबकि अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री गिरा है।
राजधानी के न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार को जयपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रात का पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा छाने के भी आसार हैं।
Updated on:
23 Nov 2024 07:39 am
Published on:
23 Nov 2024 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
