
winter
उत्तरी हवा के कारण हाड़ौती अंचल में सर्दी ने रंगत दिखाना शुरू कर दिया है। सर्द हवा ने सोमवार को लोगों को ठिठुरा दिया। कोटा, बारां व बूंदी में पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि झालावाड़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। यह सीजन की सबसे ठंडी रात रही और सबसे कम तापमान रहा।
कोटा शहर में दो दिन से सर्द हवा चलने से सर्दी का तेज असर हो गया। सोमवार को शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। दिन में तेज धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन लोग हवा से बचने के लिए ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। वाहनों पर हवा शूल सी चुभती रही। शाम ढलने के बाद सर्दी का असर तेज हो गया।
रात के समय कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। बाजारों में आवाजाही कम हो गई।मौसम विभाग के अनुसार, स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। नए कोटा का अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 22.6 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सबसे ठंडा दिन रहा
उत्तरी हवा के कारण बारां जिले में सर्दी का असर तेज रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। बूंदी जिले में सर्दी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झालावाड़ जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों का मानना है कि रबी फसलों की बढ़ोतरी और पैदावर अच्छी सर्दी पड़ने पर ही होती है।
चलेगा शीतलहर का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसम्बर को भी उत्तरी हवा के कारण शीतलहर का प्रभाव रहेगा। इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। उसके आगे 4-5 दिनों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा।
बचाव की दी जानकारी
मौसम विभाग ने शीतलहर चलने पर लोगों को सर्दी से बचने के लिए जानकारी दी। लोग गर्म कपड़े पहनें। घरों में रहें। बर्फीली हवा से बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
संबंधित विषय:
Published on:
09 Dec 2024 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
