18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहनें बांधेंगी राखी, भाई देंगे रक्षा का वचन

कोटा. रक्षा बंधन पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। बहन भाई को टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधेंगी। शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। दिनभर मुहूर्त रहेंगे। स्नेह की डोर में भद्रा आड़े नहीं आएंगी।  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Aug 21, 2021

raksa bandan -2021

बहनें बांधेंगी राखी, भाई देंगे रक्षा का वचन

कोटा. रक्षा बंधन पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। बहन भाई को टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधेंगी। शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। दिनभर मुहूर्त रहेंगे। स्नेह की डोर में भद्रा आड़े नहीं आएंगी।

आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार रक्षाबंधन पर रविवार को सुबह 6.14 बजे तक ही भद्रा रहेगी। भद्राकाल के समापन के बाद दिनभर राखियां बांधी जा सकेंगी। सुबह 7.31 से दोपहर 12.23 बजे तक चर, लाभ व अमृत, दोपहर 2.01 से 3.38 बजे तक शुभ व शाम को 6.54 से 9.39 तक शुभ व अमृत तथा इसके बाद 11.01 बजे तक चर के चौघडि़ए में भी महिलाएं रक्षासूत्र बांध सकेंगी। सुबह के चौघडिय़ों में श्रवण पूजन किया जा सकेगा।

जगह जगह सजीं दुकानें

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में रौनक और बढ़ गई। शहर में जगह जगह राखी की दुकानें सज गईं। इन पर दिनभर खरीदारी का दौर चला। मिष्ठान, उपहार, किराना, कपड़ों की भी जमकर खरीदारी हुई हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारी का दौर चला।

घर-घर तैयारी

गृहिणियां रक्षाबंधन की तैयारियों में व्यस्त नजर आईं। बहन-भाइयों ने खास पर्व पर एक दूसरे को आमंत्रित किया। दूरदराज व आसपास के शहर कस्बों के लोगों के आने जाने का क्रम शुरू हो गया। बसों में भी भीड़भाड़ नजर आई।

संस्थाओं ने मनाई राखी, बांधे रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजन हुए। सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की सदस्यों ने डॉक्टर,पुलिस कर्मी व थानाधिकारियों समेत अन्य को राखियां बांधी। ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ. निधि प्रजापति, रीना खंडेलवाल, ज्योति भदौरिया, राज लक्ष्मी, शोभा कंवर, कविता शर्मा समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने पुलिस कर्मियों से महिलाओं की रक्षा का वचन लिया।

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से गायत्री प्रखंड बोरखेड़ा में खण्ड संयोजिका रश्मि पारीक की उपस्थिति में सफ ाई कर्मचारी व पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। हेमा सूर्यनारायण,अंकिता उपाध्याय, सोनिया शर्मा,चेष्टा नागर समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

नव निर्माण परिषद की ओर से किशोर सागर तालाब बड़ तिराहा से शहीद स्मारक रैली निकालकर तिरंगे को रक्षा सूत्र बांधे। संभागीय अध्यक्ष राकेश निर्मल सेन और जिला अध्यक्ष मयंक विजय ने बताया कि शहीद स्मारक पर मां भारती की आरती कर तिरंगे को 8 फुट की राखी बांधी गई। भाजयुमो के गिरिराज गौतम रहे,दीपक सेन,देशराज गुर्जर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

यहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कमल महिला विकास समिति पदाधिकारियों ने किशोरपुरा स्थित गोविंद वाटिका में पेड़-पौधो को रक्षा सूत्र बांधकर उनके रक्षा का संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष कुसुम शर्मा, प्रचार प्रमुख संतोष शर्मा,गायत्री गौतम, किरण शर्मा व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।