5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : जेब कटने के फुटेज व आरोपितों का पता बताया फिर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

रामपुरा कोतवाली में जनसुनवाई व सीएलजी सदस्यों की बैठक, आईजी के निर्देश पर डेढ़ महीने बाद हुई एफआईआर दर्ज

2 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Nov 17, 2016

कोटा. सर, मेडिकल की दुकान पर दवा लेते समय 30 सितम्बर की रात मेरी जेब कट गई। जेब में 13 हजार रुपए थे, लेकिन मैने जल्दबाजी में पुलिस को 10 हजार रुपए की रिपोर्ट दी।

मैं खुद दुकान से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लाया और आरोपितों की जानकारी जुटा इस बारे में रामपुरा कोतवाली पुलिस को 1 अक्टूबर को बता दिया, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की। नगर निगम में गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने अपनी पीड़ा आईजी विशाल बंसल को बताई।

आईजी बंसल बुधवार को रामपुरा कोतवाली में सीएलसी सदस्यों की बैठक लेने व जनसुनवाई करने पहुंचे थे। विष्णु की पीड़ा सुनने के बाद आईजी ने उप अधीक्षक महेन्द्र सिंह भाटी से पूछा कि इसमें अभी तक रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज हुई।

आरोपितों को पकड़कर विष्णु को कितने दिन में रुपए दिलवा दोगे। भाटी ने एक सप्ताह का समय चाहा। आईजी ने कहा कि तत्काल विष्णु की रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करें।

वहीं गुलाबबाड़ी निवासी सरोज जैन ने आईजी से कहा कि उनके पुत्र से 11 नवम्बर को कमल नाम के एक व्यक्ति ने मारपीट की। उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। आरोपित के प्रभावशाली होने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

अब वह धमकियां दे रहा है, जिस कारण उनका पुत्र स्कूल तक नहीं जा रहा। इस पर आईज़ी ने रामपुरा कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश सिंह को मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

देर रात तक दुकानों पर बदमाशों का जमावड़ा

घंटाघर, रामपुरा व लाड़पुरा समेत कई क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में देर रात 12 से 1 बजे तक कई दुकानें खुली रहती हैं। यहां बाइक पर बदमाश प्रवृत्ति के लोग जमे रहते हैं।

इससे इन क्षेत्रों में न्यूसेस होता है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। सीएलजी सदस्य या आमजन पुलिस चौकियों पर फोन कर सूचना देते हैं तो थाने आकर रिपोर्ट देने की बात कही जाती है।

लोगों ने पाटनपोल पुलिस चौकी शुरू करने की मांग की। आईजी ने उप अधीक्षक भाटी को निर्देश दिए कि वे समय पर दुकानें बंद करवाएं। पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मियों को पाबंद करें कि वे हर सूचना पर प्रोपर रेसेपोंस दें। पाटनपोल चौकी शुरू करने का आश्वासन दिया।

पुलिस नियमित टहल गश्त करे

एडवोकेट प्रेमचंद जैन ने कहा कि बजाजखाना, शास्त्री मार्केट, इंदिरा मार्केट व विजय मार्केट में अतिक्रमण होने से पैदल चलना तक दूभर है। पुलिसकर्मी जीप में बैठकर गश्त करते हैं। इससे उनका लोगों से सम्पर्क तक नहीं हो पाता।

आईजी ने सख्त निर्देश दिए कि एसआई व एएसआई पुलिसकर्मियों के साथ नियमित क्षेत्र में टहल गश्त करेंगे। आईजी ने बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों से बैठक कर समाधान करने को कहा।

जनसुनवाई के दौरान एसपी सवाई सिंह गोदारा, एएसपी अनंत कुमार, उप अधीक्षक महेन्द्र सिंह भाटी व यातायात उप अधीक्षक रोहिताश्व कुमार शर्मा, कैथूनीपोल, मकबरा, रामपुरा व महिला थानाधिकारी भी थे। आईजी ने जनसुनावई से पहले उप अधीक्षक भाटी के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया व सभी एसएचओ की मीटिंग ली।

ये भी पढ़ें

image