1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्‍या हुआ कि‍ कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष को साइकिल लेकर सडक पर उतरना पडा

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे अध्यक्ष व अन्य  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 09, 2018

tyagi

कोटा . जो समय बचा है वह कठिन समय है, सघर्ष का समय है, हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है, ज्यादा समय नहीं बचा, हमे अब सड़कों पर निकलना होगा, हर माह आंदोलन करना होगा। ये बात बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कही। उन्होंने कहा सड़क, पटान, पानी, बिजली, महंगाई सहित कई समस्याओं से जनता तृस्त हो चुकी है। क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता परेशान है। पीसीसी के सह प्रभारी तरूण कुमार ने कहा कि मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन जब जवान व किसान मरता है तो मन की बात नहीं होती। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं केवल सत्ता हासिल करना है। कार्यक्रम से पूर्व नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, प्रदेश सह प्रभारी तरूण कुमार सहित कई कार्यकर्ता त्यागी के निवास से पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

राजावत को धन्यवाद, सरकार के खिलाफ तो बोलते हैं

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्यागी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लाडपुरा विधायक राजावत को धन्यवाद, वह सरकार के खिलाफ तो बोलते हैं। यूआईटी में बिना पैसे काम नहीं हो रहे। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर से आम आदमी परेशान हो रहा है। बिजली का बिल अधिक आ रहा है। कच्ची बस्तियों में 24 हजार तक के बिल आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के बाद बिजली विभाग के ऑफिस के सामने बिलों को जलाया।

गिट्टी-सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दर्दनाक मौत

त्यागी, गोविंद शर्मा एक अखाडे़ के पहलवान
धारीवाल ने कहा कि गोविंद शर्मा का 7 वर्ष का कार्यकाल निष्पक्ष व निर्विवाद रहा। त्यागी भी संघर्षशील हैं, दोनो ही बचपन के मित्र हैं वहीं एक अखाडे़ के दो पहलवान रहे हैं। आगे भी वह सहयोग करते हुए कार्य करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

OMG: कोटा के ऐसे अस्पताल जहां मरीज को टांके लगवाने से पहले खरीदना होता है धागा

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कहा कि कोटा में जो आंदोलन होता है उसका असर पूरे संभाग पर पड़ता है, इसलिए यहां से अच्छा संदेश जाना चाहिए। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री पूनम गोयल, प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना, बालकृष्ण खींची, देहात अध्यक्ष सरोज मीणा, पूर्व शहर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य किशोर मदनानी, भानू प्रताप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री सिसोदिया,राजेन्द्र सांखल दिनेश खटीक सहित कई लोग उपस्थित रहे।